CSS 97अध्याय VII · Employees’ Compensation
धारा 97 · धारा- 97
अक्षर आकार — स्तर 1, कुल 4 में से
जैसे-जैसे हर साक्षी की परीक्षा होती जाएगी वैसे-वैसे सक्षम प्राधिकारी उस साक्षी के साक्ष्य के सार का संक्षिप्त ज्ञापन बनाता जाएगा और ऐसा ज्ञापन सक्षम प्राधिकारी द्वारा अपने हाथ से या ऐसी रीति से जैसी राज्य सरकार द्वारा विहित की जाए, अधिप्रमाणित किया जाएगा और अभिलेख का भाग होगा :
परन्तु यदि सक्षम प्राधिकारी ऐसा ज्ञापन बनाने से निवारित हो जाता है तो वह ऐसा करने की अपनी असमर्थता का कारण अभिलिखित करेगा और स्वयं बोलकर ऐसा ज्ञापन लिखित रूप में तैयार कराएगा और उसे हस्ताक्षरित करेगा और ऐसा ज्ञापन अभिलेख का भाग होगा:
परन्तु यह और कि किसी चिकित्सीय साक्षी का साक्ष्य यावत्शक्य शब्द लिखा जाएगा।

इस धारा पर आपका निजी नोट
यह नोट सिर्फ़ आप देख सकते हैं।