CSS 48अध्याय IV · Employees State Insurance Corporation
धारा 48 · धारा- 48
अक्षर आकार — स्तर 1, कुल 4 में से
(1) राज्य सरकार, अधिसूचना द्वारा, ऐसे स्थानीय क्षेत्र के लिए जिसे अधिसूचना में विनिर्दिष्ट किया जाए, एक कर्मचारी बीमा न्यायालय गठित करेगी।
(2) कर्मचारी बीमा न्यायालय उतने न्यायाधीशों से मिलकर बनेगा जितने राज्य सरकार ठीक समझे।
(3) कोई भी व्यक्ति जो न्यायिक अधिकारी है या रह चुका है या जिसे विधि व्यवसायी के रूप में पांच वर्ष का अनुभव है, कर्मचारी बीमा न्यायालय का न्यायाधीश होने के लिए अर्हित होगा।
(4) राज्य सरकार दो या अधिक स्थानीय क्षेत्रों के लिए एक ही न्यायालय या एक ही स्थानीय क्षेत्र के लिए दो या अधिक कर्मचारी बीमा न्यायालय नियुक्त कर सकेगी।
(5) जहां एक ही स्थानीय क्षेत्र के लिए एक से अधिक कर्मचारी बीमा न्यायालय नियुक्त किए गए हैं, वहां राज्य सरकार उनके बीच कामकाज का वितरण साधारण या विशेष आदेश द्वारा विनियमित कर सकेगी।

इस धारा पर आपका निजी नोट
यह नोट सिर्फ़ आप देख सकते हैं।