UP Police Regs 87अध्याय 8 · Mounted Police
धारा 87 · पैरा-84. घुड़सवार पुलिस के प्रशिक्षण का नियम
अक्षर आकार — स्तर 1, कुल 4 में से
सवार सेना में भर्ती किए गए रंगरूटों को, पद पुलिस से स्थानान्तरित सिपाहियों को शामिल करते हुये पैरा 45 में अन्तर्विष्ट आदेशों के अनुसार प्रशिक्षित किया जाएगा और दो वर्ष की परिवीक्षा के अधीन रहेंगे। पद पुलिस के सवार पुलिस को स्थानान्तरित कान्सटेबिल, परिवीक्षा की अवधि में उस अवधि की, जो पद पुलिस की सेवा की अवधि की अधिकतम 16 मास की गणना कर सकते हैं, परन्तु पद पुलिस से सवार पुलिस को स्थानान्तरित कोई कान्सटेबिल सवार पुलिस में आठ मास की कम अवधि के लिये परिवीक्षा पर नहीं रहेगा, चाहे उसका सेवाकाल कुछ भी हो। सवार पुलिस में परिवीक्षा अवधि की समाप्ति पर सवार कान्सटेबिल सम्पुष्ट कर दिये जायेंगे यदि वे रंगरूटों को दिये गये प्रशिक्षण के पाठ्यक्रम में अर्ह होकर सफल हो जाते हैं और यह कि उनका आचरण अच्छा रहता है। उनको इस प्रकार प्रशिक्षित किया जावे -
(1) कि वे दल की परेड में दक्षतापूर्वक घोड़े पर भली प्रकार सवारी कर सकते और उसे संभाल सकते हैं।
(2) वे घोड़े पर समुचित रूप से काठी कस और उतार सकते हैं। वे घोड़े के सभी साजसामान को अलग-अलग कर और फिर एक साथ मिलाकर रख सकते हैं, और वे अपने घोड़े की साईसी कर सकते हैं।
(3) सवार या पैदल रहने की दोनों दशाओं में वे तलवार और बल्लम के अभ्यास और दल से व्यायाम में प्रवीण हैं।

इस धारा पर आपका निजी नोट
यह नोट सिर्फ़ आप देख सकते हैं।