UP Police Regs 395अध्याय 28 · Miscellaneous
धारा 395 · पैरा-385. गुप्तांग रोग से पीड़ित मुख्य आरक्षी/आरक्षी का अपने उच्च-अधिकारियों को सूचना देने का कर्तव्य
अक्षर आकार — स्तर 1, कुल 4 में से
गुप्तांग रोग से पीड़ित प्रत्येक प्रधान कान्सटेबिल या कान्सटेबिलों को इस तथ्य की रिपोर्ट अपने निकटतम बरिष्ठ अधिकारी को देना चाहिये, जो उसकी तत्काल पुलिस चिकित्सालय में, प्रवेश प्राप्त कराने के लिए पग उठायेगा। प्रधान कान्सटेबिलों द्वारा या कान्सटेबिलों को अपने गुप्तांग रोगों को छुपाना पुलिस अधिनियम की धारा 7 के अधीन दण्डनीय अपराध है। वह अधिकारी जो गुप्तांग रोग से ग्रस्त होने को छुपाने के अपराध के लिए सिद्धदोष ठहरा दिया जावे, ऐसे दण्ड के अतिरिक्त, जिसका उस पर आरोपित करना आवश्यक समझा जावे, निलम्बित किया जाकर तब तक चिकित्सालय में निरुद्ध रखा जावेगा तब तक कि वह ठीक या समर्थ न हो जावे। ऐसे निलम्बन काल की अवधि में उसे मूलभूत नियम 53 के अधीन पोषण भत्ता दिया जावेगा। (फाइनेन्शियल, हैण्डबुक, खण्ड दो, भाग दो)
इस धारा पर आपका निजी नोट
यह नोट सिर्फ़ आप देख सकते हैं।

