UP Police Regs 304अध्याय 22 · Records and Confidential Documents
धारा 304 · पैरा-295. जी० डी० में अभिलिखित की जाने वाली बातें
अक्षर आकार — स्तर 1, कुल 4 में से
जनरल डायरी में निम्नलिखित मामले लिखे जावें :-
(1) प्रातः परेड की रिपोर्ट, किसी अधिकारी या सिपाही की अनुपस्थिति का कारण।
(2) भारसाधक अधिकारी द्वारा अवशेष धन का सत्यापन और मालखाने का निरीक्षण।
(3) दैनिक कर्त्तव्यों का विवरण और आकस्मिक अवकाश का अनुदान।
(4) कर्त्तव्यों, स्थानान्तरण और अवकाश पर पुलिस अधिकारियों का प्रस्थान और उनके आगमन ।
(5) सभी कर्त्तव्यों, यथा फेरे या कर्त्तव्य आदेशिकाओं की तामील, निरीक्षण और अन्वेषण के पालन की रिपोर्ट।
(6) थाने का प्रधान मोहर्रिर के कर्त्तव्यों के प्रभार का हस्तान्तरण।
(7) सन्तरियों को पदस्थ और पद मुक्त किया जाना जबकि उनको पैरा 59 के अनुसार उप-निरीक्षण या प्रधान कान्सटेबिल द्वारा पदस्थ या पदमुक्त किया जाना हो।
(8) नकद धन की प्राप्ति और वितरण।
(9) यह तथ्य कि पुलिस ने किन्हीं सम्पत्ति पर कब्जा किया है, ऐसी सम्पत्ति के संक्षिप्त विवरण और उनके निपटारे के लिये किये गये कार्य के सहित।
(10) थाने पर की गई गिरफ्तारियाँ।
(11) बाहर जाने वाले बन्दियों के मामलों में उनको हथकड़ियाँ लगाने या न लगाने के कारणों के अभिकथन सहित बन्दियों का आगमन और प्रस्थान।
(12) थाने पर बन्दियों की जमानत स्वीकार करना।
(13) चैक रसीद (प्रारूप क्रमांक 341 या 347) क्रमांक सहित्त, थाने से उस गाँव का, जहां से अपराध, सूचित हुआ हो, अन्तर और दिशा और संज्ञेय अपराधों के मामले में उस गाँव से एक वर्ष में अद्यान्त रिपोर्ट किये गये अपराधों की संख्या, अपराधों की रिपोर्ट।
(14) उन सभी घटनाओं की रिपोर्ट, जिनकी रिपोर्ट के अधीन की जानी हो या जो पुलिस या मजिस्ट्रेट के द्वारा किसी कार्यवाही की अपेक्षा रखती हों या जिसको जिला प्राधिकारियों को सूचित किया जाना चाहिये।
(15) रिपोर्ट पर की गई कार्यवाही।
(16) प्राप्त किये गये और कागजों के विवरण।
(17) राजपत्रित अधिकारियों और निरीक्षकों द्वारा थाने के निरीक्षण।
(18) प्रत्येक मास की पहली और सोलह तारीख को पुलिस द्वारा कब्जे में ली गई और निपटारे के विचाराधीन मालखाने में विद्यमान सम्पत्ति का विवरण।
(19) पहली और सोलह तारीख को लम्बित निर्देशों और आदेशों की सूची।

इस धारा पर आपका निजी नोट
यह नोट सिर्फ़ आप देख सकते हैं।