UP Police Regs 264अध्याय 20 · Registration and Monitoring of Bad Characters
धारा 264 · पैरा-255. मुख्यालय के गिरोह का रख-रखाव
अक्षर आकार — स्तर 1, कुल 4 में से
मुख्यालय का गिरोह रजिस्टर अंग्रेजी में आपराधिक जन-जाति के उप-निरीक्षक द्वारा रखा जायेगा, जो छः माह के मध्यान्तर से वर्ष में दो बार उसके जिले में प्रत्येक थानों को जिसमें कोई गिरोह रजिस्ट्रीकृत हुआ हो, परिदर्शन करेगा और उसके रजिस्टर को थाने के रजिस्टर से, थाने के रजिस्टर में की गई किसी महत्वपूर्ण प्रविष्टि की अपने रजिस्टर में प्रतिलिपि करते हुये और उनके द्वारा रजिस्ट्रीकृत किये गये गिरोह के बारे में अन्य साधनों से सुनिश्चित की गई जानकारी को थानेदार को संसूचित करते हुये जांच करेगा।
इस धारा पर आपका निजी नोट
यह नोट सिर्फ़ आप देख सकते हैं।

