UP Police Regs 65अध्याय 5 · Sub-Inspectors and Subordinate Officers of the Civil Police
धारा 65 · पैरा-62. आरक्षी की सन्तरी पहरा ड्यूटी पर कर्तव्य
अक्षर आकार — स्तर 1, कुल 4 में से
हर थाने पर रात और दिन में एक सन्तरी रहेगा, उसका कर्तव्य हवालात में वन्दियों, तिजोरी, मालखाने और थाने की सभी सम्पत्तियों की रक्षा करना होगा।
कर्तव्य पर लगाये गये कान्सटेबिलों को पीतल के चिह्न (टोकन) वितरण भारसाधक अधिकारी बारी-बारी से सन्तरी का कर्तव्य आबन्टित करेगा। सन्तरी का कर्तव्य (ड्यूटी) दिन में दो बार प्रातः और सन्ध्या को, वितरण की जावेगी। सन्तरी के कर्तव्यों की अवधि तीन घण्टे होगी। दिन के समय में और रात में भी सन्तरियों को उपनिरीक्षक या प्रधान कान्सटेबिल द्वारा पद पर लगाना और मुक्त करना चाहिये जब तक कि हवालात में कोई बन्दी और किसी मामले की महत्वपूर्ण सम्पत्ति न हो और मालखाने में 500 रु० से कम का धन हो। चाहे सन्तरियों को ज्येष्ठ अधिकारी द्वारा पदस्थ और मुक्त किया जावे या नहीं, मुक्त होने पर हर सन्तरी मुक्त करने वाले सन्तरी से चिह्न (टोकन) बदल लेगा। इस पद्धति के अधीन कर्त्तव्य पर रहने वाले सन्तरी के पास सदैव क्रमांक ? का टोकन रहेगा क्योंकि यह टोकन पहले सन्तरी को दिया जायेगा और फिर मुक्ति पर एक सन्तरी से दूसरे सन्तरी के पास जाता रहेगा। मुक्त करने वाला सन्तरी सदैव ही मुक्त किये जाने वाले सन्तरी की उपस्थिति में तिजोरी के ताले की जाँच और हवालात में बन्दियों की गिनती करेगा। तिजोरी और हवालात की चाबियाँ थाने में उपस्थित ज्येष्ठ अधिकारी द्वारा रखी जावेंगी।
जब रात्रि में सन्तरियों को पदस्थ करना और मुक्त करना अधिकारी के लिये आवश्यक हो, कर्तव्यों के वितरण की सन्ध्याकालीन रिपोर्ट को दर्शाता चाहिये कि कौन सा अधिकारी ऐसा करेगा।
जब हवालात में बन्दियों को प्रवेश दिया जाना या उसमें से हटाया जाना हो, उपस्थित ज्येष्ठ अधिकारी उसे स्वयं खोलेगा या अपनी उपस्थिति में खुलवायेगा।
हर दिन थाने में कर्तव्यों का वितरण न्यायिक रूप से किया जाना चाहिये ताकि हर आदमी बारी-बारी से दिन और रात में, कठोर और सरल काम अपने कर्तव्यों में पा सकें।

इस धारा पर आपका निजी नोट
यह नोट सिर्फ़ आप देख सकते हैं।