UP Police Regs 556अध्याय 36 · Training of Sub-Inspectors
धारा 556 · पैरा-536. पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार करना
अक्षर आकार — स्तर 1, कुल 4 में से
पुलिस अधीक्षक को हर परिवीक्षाधीन के लिये, उस थाने की जिसमें उपरोक्त पैरा 535 के नियम एक से प्रयोजन के लिये संलग्न किया जाना है और वे समयावधि जिनके लिये उसे कार्यालयों और लाइनों में नियम दो, तीन और चार के प्रयोजनों के लिये संलग्न किया जाना है नियत करते हुए, एक कार्यक्रम तैयार करेगा। कार्यक्रम इस प्रकार व्यवस्थित किया जावे कि एक ही समय में एक ही स्थान पर बहुत सारे परिवीक्षाधीन अनुदेश प्राप्त न करें। पैरा 535 में निर्धारित पाठ्यक्रम को उन पदोन्नत प्रधान कांस्टेबिलों की दशा में विलुप्त या छोटा किया जा सकता है, जिन्होंने पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय में भेजे जाने के पूर्व अधीक्षक या लोक अभियोजक के कार्यालयों में सेवा की हो या व्यायाम सज्जा निरीक्षण और रिजर्व लाइन में अन्य कर्तव्यों के बारे में उचित ज्ञान अर्जित कर लिया हो, और जो अधीक्षक के अभिमत में इनके सम्बन्ध में सक्षम हैं;
ज्यों ही पुलिस अधीक्षक को यह समाधान हो जावे कि परिवीक्षाधीन पैरा 535 में गिनाये गये सभी कर्तव्यों में पर्याप्त रूप से प्रशिक्षित हो गया है, वह उसे किसी चुने हुये थानेदार के अधीन पैरा 50 के अधीन अधीनस्थ उप-निरीक्षक के साधारण कर्तव्यों को सम्पन्न करने के लिए पदस्थ कर देगा।
प्रत्येक परिवीक्षाधीन के लिये, एक प्रशिक्षण पत्र रखेगा जिस पर वह ऐसी सामग्री संग्रह करेगा जो किसी भी समय परिवीक्षाधीन की प्रगति और अंततः सम्पुष्टि के लिये उसकी उपयुक्तता के बारे में अभिमत बनाने को समर्थ बना सके। इस पत्र में उस निरीक्षक की, जिसके अधीक्षण में परिवीक्षाधीन प्रशिक्षित हुआ हो, रिपोर्ट का संक्षेप और परिवीक्षाधीन के अन्वेषण पर तथा उसके अन्य सभी कार्यों और आचरण के बारे में अधीक्षक की टीपें प्रविष्ट की जानी चाहिए। अपने द्वारा जिले के निरीक्षण के समय, उप-महानिरीक्षक को प्रत्येक परिवीक्षाधीन को, जो छः मास से अधिक परिवीक्षा पर रह चुका हो, उसके कार्यक्रम और प्रशिक्षण पत्र के साथ देखना चाहिए और अपना अभिमत प्रशिक्षण पत्र पर अभिलिखित करना चाहिए।

इस धारा पर आपका निजी नोट
यह नोट सिर्फ़ आप देख सकते हैं।