UP Police Regs 21अध्याय 2 · Reserve (Personnel) Inspector and Reserve (Personnel) Sub-inspector
धारा 21 · पैरा-18. रिजर्व (प्रतिसार) निरीक्षक के अधिकार एवं कर्तव्य
अक्षर आकार — स्तर 1, कुल 4 में से
रिजर्व निरीक्षक रिजर्व लाइन का भारसाधक अधिकारी होता है। उसे सभी रक्षकों (गार्डों) और (मार्गरक्षियों एस्कार्ट) की जो रिजर्व लाइन से अपेक्षित किये जायें, बुलाना और उनका निरीक्षण करना चाहिये और यह देखना चाहिये कि नायक अधिकारी अपने कर्त्तव्यों से पूर्ण रूप से परिचित हैं। वह जिले के किसी विशेष कर्तव्य पर भेजे जाने वाली पुलिस दल की परेड करायेगा और यह देखेगा कि वे समुचित रूप से सुसज्जित हैं तथा उनके पास पर्याप्त सज्जा (किट) है। वह देखेगा कि दैनिक हाजिरी ली जाती है। उसे देखना चाहिये कि कम्पनी कमान्डर (गुल्म नायक) द्वारा सशस्त्र पुलिस और ऐसे सिविल पुलिस के अधिकारियों और सिपाहियों जो रिजर्व लाइन में पदस्थ किये गये हों; नामावली (रोस्टर) (प्रारूप क्र० 97) सही रूप में रखी जाती है और वह इस बात के लिए व्यक्तिशः उत्तरदायी है कि रिजर्व सिपाहियों के बीच कर्तव्यों का वितरण सही और न्यायिक रूप से किया जाता है। उसे नामावली (रोस्टर) के प्रथम दो स्तम्भ (थाने) अंग्रेजी में लिखना चाहिये और या उसे रिजर्व उप निरीक्षक से लिखवा लेना चाहिए तथा नामावली को नित्य प्रति तारीख डालकर संक्षिप्त हस्ताक्षर करना चाहिये। उसे नित्य प्रति प्रारूप 30 में अधीक्षक को प्रातःकालीन रिपोर्ट देना चाहिये। वह एक अर्दली चपरासी के लिए हकदार है, परन्तु पुलिस अर्दली या अपने निवास पर रात्रि में रक्षक (गार्ड) के लिए नहीं।
इस धारा पर आपका निजी नोट
यह नोट सिर्फ़ आप देख सकते हैं।

