UP Police Regs 481अध्याय 31 · Rewards
धारा 481 · पैरा-466. श्रेणी 'ख' के पुरस्कार देने के सिद्धान्त
अक्षर आकार — स्तर 1, कुल 4 में से
(ख) श्रेणी के इनाम, पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने प्राधिकार से प्रत्येक घटना के लिए 100/- रुपयों की सीमा तक और उप-महानिरीक्षक को मंजूरी से 1,000/- रुपये तक भुगताए जा सकते हैं। लम्बी राशियों के लिए उप-महानिरीक्षक के माध्यम से महानिरीक्षक को मन्जूरी प्राप्त कर ली जानी चाहिये। इस श्रेणी को इनाम देने के लिये निम्न सिद्धान्त लागू होंगे-
(1) निरीक्षक को और उप-निरीक्षकों को दिये गये इनाम छुद्र नहीं होना चाहिए, 10 रुपये से कम का इनाम उप-निरीक्षकों को दिया जाना उसका मान घटाने वाला है। इनाम की नाप को वेतन से यान्त्रिक रूप से आनुपातिक नहीं होना चाहिए और यदि उसका मुख्य श्रेय किसी कान्सटेबिल या अवर अधिकारी से सम्बन्धित हो, उसे इनाम का परिणाम मिलना चाहिये। उच्चतर पंक्ति के अधिकारियों द्वारा सम्पन्न किये गये अच्छे कार्यों का उनकी चरित्र नामावली में अच्छी प्रविष्टियों द्वारा मान्यता दी जावेगी, किन्तु साधारण मामलों में अल्पतम ही धन में दिया जावे। अपने अधीनस्थों के व्यय पर अपनी प्रवृत्ति पर निगरानी रखी जाकर उसका दमन किया जावे।
(2) लोक अभियोजक और सहायक लोक अभियोजक को इनाम तब तक नहीं दिया जाना चाहिये जब तक कि कोई मामला विशेष रूप से कठिन या जटिल न रहा हो और अभियोजन अधिकारी को इनाम देने के लिये यह पर्याप्त कारण नहीं है कि अन्वेषणकर्ता कर्मचारी मण्डल द्वारा भली प्रकार तैयार किए गए मामले का परिणाम न्यायालय में सफल अन्त निकला। परीक्षा आपत्तियों को न्यूनतम करने के लिए, अधिकारियों को, आबकारी और जुये के मामलों के सिवाय रेन्ज उप-महानिरीक्षक की मन्जूरी के बिना इनाम नहीं दिया जाना चाहिये।
(3) दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 109 के अधीन गिरफ्तारियों के परिणाम में होने वाली चुश्त गिरफ्तारियाँ उचित रूप से पुरस्कृत की जा सकेंगी, परन्तु साधारणतया दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 110 के मामले में कोई इनाम नहीं दिया जाना चाहिए। यदि अन्वेषणकर्ता अधिकारी इस धारा के अधीन मामलों का अभियोजन करने में खर्चे जेब से व्यय करे, तो भरपाई की दृष्टि से मामला उप-महानिरीक्षक के ज्ञान में लाया जाना चाहिए।
(4) किसी अधिकारी को "सामान्य अच्छे कार्य" के लिए ही नहीं, परन्तु विशेष कार्य या विशेष कौशल के लिए जैसे अच्छी गिरफ्तारी, अच्छी खोज या किसी विशेष अवसर पर अच्छी सेवा के लिए ही इनाम दिया जाना चाहिये। वार्षिक अस्त्र चालन और बन्दूक चालन प्रतियोगिता में निशानेबाजी में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिये नकद इनाम भी स्वीकार है। जब कभी किसी मामले का पता लगे, इनाम नियत परिपाटी के रूप में नहीं दिया जाना चाहिए। या न वे साधारण कर्तव्यों के कुशल या निर्वहन यथा अच्छी भर्ती के लिए रिजर्व निरीक्षकों या प्रशिक्षणाधीन रंगरूटों को नियत परिपाटी के अनुसार, प्रशिक्षण के लिए इनाम नहीं दिया जाना चाहिये, ऐसे इनाम उन्हीं रंगरूटों को दिया जाना चाहिये जो प्रशिक्षण के दौरान विशेष अभिरुचि और असाधारण कुशाग्रता और दक्षता दर्शायें।
(5) प्रशिक्षण में रंगरूटों को दैनिक परिपाटी में इनाम नहीं देना चाहिये। ऐसे इनाम न केवल ऐसे रंगरूटों को दिया जाना चाहिये जो प्रशिक्षण काल में विशेष योग्यता और अलौकिक तीव्र बुद्धि और दक्षता प्रदर्शन करते हों।

इस धारा पर आपका निजी नोट
यह नोट सिर्फ़ आप देख सकते हैं।