UP Police Regs 263अध्याय 20 · Registration and Monitoring of Bad Characters
धारा 263 · पैरा-254. मुख्यालय गिरोह रजिस्टर
अक्षर आकार — स्तर 1, कुल 4 में से
प्रत्येक डकैती के मामले की समाप्ति पर लोक अभियोजक द्वारा मुख्यालय के गिरोह रजिस्टर में क्या प्रविष्टि की जानी चाहिये जो यह विचार करेगा और अधीक्षक को रिपोर्ट देगा कि रजिस्टर में क्या प्रविष्टि की जानी चाहिये और उसी के साथ ही वह यह रिपोर्ट देगा कि वह मामले मे किन संकेतों (सुरागों) का अनुसरण और आगे किये जाने का विचार करता है। यदि यह पाया जावे कि कोई गिरोह एक से अधिक जिलों में शाखाओं में विभाजित हो गया है उस जिले का अधीक्षक, जहां वह पहले प्रकाश में आया हो, अन्य सम्बन्धित जिलों के अधीक्षकों से उसके रजिस्ट्रीकरण का प्रस्ताव करने के लिए उत्तरदायी रहेगा। उन सभी जिलों के अधीक्षकों का जहां कोई गिरोह रजिस्ट्रीकृत किया गया हो, किसी भी जिले में उसके बारे में सुनिश्चित की गई किसी महत्वपूर्ण बात से सूचित किया जावे और नामों की वृद्धि या प्रविष्टियों और जांचों को बन्द करने के सभी प्रश्न सम्बन्धित अधीक्षकों के बीच घर्ष में एक बार, यदि सम्भव हो तो, साक्षात चर्चा द्वारा तय किया जावे। एक से अधिक जिलों में कार्यरत गिरोह के रजिस्ट्रीकरण के लिए या इसमें सम्बन्धित जांचों और प्रविष्टियों को जारी रखने या बन्द करने के लिए आवश्यकता के बारे में कोई मतभेद आदेश के लिए उप-महानिरीक्षक को निर्देशित किया जाना चाहिये।
इस धारा पर आपका निजी नोट
यह नोट सिर्फ़ आप देख सकते हैं।

