UP Police Regs 462अध्याय 30 · Promotions
धारा 462 · पैरा-450. सिविल और सशस्त्र पुलिस के मुख्य आरक्षियों के पदों पर पुलिस अधीक्षक द्वारा स्थायी पदोन्नति
अक्षर आकार — स्तर 1, कुल 4 में से
सिविल और सशस्त्र पुलिस के प्रधान कान्सटेबिलों के पदों पर स्थायी पदोन्नति पुलिस अधीक्षक द्वारा (पुलिस के उप-महानिरीक्षक के नियन्त्रण के अध्याधीन रहते हुये) उन कान्सटेबिलों में से, जो पैरा 454 के अधीन योग्य हो या पैरा 455 के अधीन चुना जा चुका हो, की जाती है।
इन पैरों के अधीन प्रधान कान्सटेबिलों के पद पर पदोन्नति किए गये सशक्त या सिविल पुलिस के कान्सटेबिल एक वर्ष के लिए परिवीक्षा पर रहेंगे, परिवीक्षा अवधि की समाप्ति के तत्काल बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा उनकी नियुक्तियाँ संपुष्ट की जा सकेंगी, यदि उनका कार्य संतोषप्रद पाया जावे दूसरी ओर, पुलिस अधीक्षक परिवीक्षाधीन प्रधान कान्सटेबिल को कान्सटेबिल के मूल पद पर वापस कर देगा, यदि इस अवधि में उसका कार्य असन्तोजनक पाया जावे तथापि वापस करने का आदेश पारित करने के पहले, उसे सम्बन्धित प्रधान कान्सटेबिल को लेखीय में उन विनिर्दिष्ट शिकायतों और आधारों को, जिन पर उसको मूल पद पर वापस किया जाना प्रस्तावित हो, प्रदाय किया जाना चाहिए, और उससे यह कारण पूछना चाहिये कि उसे मूल पद पर वापस क्यों न कर दिया जावे, और उसके स्पष्टीकरण पर सम्यक् रूप से ध्यान देना चाहिये।
यदि किसी कारण से, जिसे लेखीय में अभिलिखित किया जावे, पुलिस अधीक्षक का यह अभिमत हो कि प्रश्नाधीन प्रधान कान्सटेबिल तब तक भी संपुष्ट किये जाने के लिए उपयुक्त नहीं है, इस बात की सावधानी अपनाते हुए कि स्थगनं के कारण उसे संसूचित कर दिये जावें, वह उसकी परिवीक्षा में एक वर्ष से अधिक न होने वाली अवधि का विस्तार कर सकता है। इस बात पर और ध्यान दिया जावे कि ऐसे मामलों में संपुष्टि का आदेश जब वास्तव में पारित किया जावे, उस दिनांक से प्रभावशील होगा, जब परिवीक्षा को विस्तार की गई अवधि समाप्त हो जावे।

इस धारा पर आपका निजी नोट
यह नोट सिर्फ़ आप देख सकते हैं।