UP Police Regs 242अध्याय 20 · Registration and Monitoring of Bad Characters
धारा 242 · पैरा-233. हिस्ट्रीशट को नष्ट करने हेतु आदेश देने का पुलिस अधीक्षक का अधिकार
अक्षर आकार — स्तर 1, कुल 4 में से
हिस्ट्री शीट के अधीन व्यक्ति की निगरानी या उसको बन्द कर दिये जाने का परिणाम उस हिस्ट्री शीट को बन्द करना नहीं होता है, हिस्ट्री शीट का जो केवल सूचना का अभिलेख होती है, कभी बन्द हो गई नहीं समझी जाना चाहिये। उस व्यक्ति के मामले में जिसकी निगरानी रोक दी गई हो, इस आशय की एक टीप हिस्ट्री शीट में अंकित की जानी चाहिये और उसके बाद नियतकालिक
या अन्य प्रविष्टि करना आवश्यक नहीं है, जब तक कि ऐसी कोई सूचना न आई हो, जिसका शीट में प्रविष्टि किया जाना वांछनीय हो। उन व्यक्तियों की शीट जिनकी निगरानी रोक दी गई हो, उस ग्राम की अपराध पुस्तिका में रहने दी जाना चाहिये, परन्तु यदि संख्या इतनी अधिक हो कि जिल्द बहुत मोटी हो जावे तो वह नोट बुक के संलग्न एक पृथक् जिल्द में बनाये रखे जावें। वे केवल शीट के अधीन व्यक्ति की मृत्यु पर या यदि अधीक्षक का यह विचार होने पर कि उनको आगे रोक कर रखा जाना किसी महत्व का नहीं है, नष्ट की जावेगी।

इस धारा पर आपका निजी नोट
यह नोट सिर्फ़ आप देख सकते हैं।