UP Police Regs 498अध्याय 32 · Departmental Punishment of Police Officers and Their Criminal Prosecution
धारा 498 · पैरा-482. पदावनति
अक्षर आकार — स्तर 1, कुल 4 में से
निम्नलिखित नियम पदावनति को शासित करते हैं-
(1) किसी अधिकारी को उस पंक्ति से निम्नतर पर अवनत नहीं किया जा सकेगा, जिस पर वह प्रथम बार सेवा में नियुक्त हुआ हो।
(2) किसी अधिकारी को, इस भावना से कि उसकी सेवायें चाहे कितनी ही गुण सम्पन्न हों, वह पुनः पदोन्नति के अर्ह न होगा, स्थायी रूप से पदावनत नहीं किया जा सकता।
(3) किसी अधिकारी को एक पंक्ति से दूसरी पर या समयमान के एक प्रक्रम से उसी समयमान के निम्नतर प्रक्रम में पदावनत किया जा सकेगा। कान्सटेबिलों को भी जैसा उप पैरा 5 में विहित किया गया है, पदावनत किया जा सकेगा।
(4) (क) जब किसी अवनत किये गये अधिकारी का वेतन पदावनति के बाद समयमान द्वारा विनियमित होता हो, पदावनति का आदेश समयमान में प्रक्रम को विनिर्दिष्ट करेगा, अधिकारी को समनुदेशित किया जावेगा और पदावनति की समयावधि निश्चित है। या अनिश्चित ।
(ख) यदि पदावनति निम्नतर पंक्ति पर हो और समयावधि अनिश्चित हो, उस पंक्ति के जिस पर वह अवनत किया गया है, समयमान का प्रक्रम उससे निरन्तर नहीं होगा, जिस पर वह अधिकारी पहुँच गया होता यदि वह उस पद पर, जिससे उसे अवनत किया हो, पदोन्नत न किया गया होता। यदि अवनति निम्नतर पंक्ति पर हो और समयावधि निश्चित हो, निम्नतर पंक्ति में कोई भी प्रक्रम विनिर्दिष्ट किया जा सकता है।
(ग) यदि अवनति की समयावधि अनिश्चित हो, तो अधिकारी को स्वतः ही अपनी मूल स्थिति पुनः प्राप्त नहीं हो जावेगी।
यदि अवनति की समय, अवधि निश्चित हो, अवनति के आदेश में वह समयावधि विनिर्दिष्ट की जावेगी और वह तीन वर्ष से अधिक लम्बा न होगा। विनिर्दिष्ट निश्चित समयावधि की समाप्ति पर अधिकारी अपने आप अपना अन्तिम स्थान पुनः प्राप्त कर लेगा, किन्तु वह किसी पंक्ति की ऐसी पदोन्नति के लिये अधिकारी न होगा, जिसे उसने अवनति के समय भारसाधक के रूप में प्राप्त किया हो या जिसे वह प्राप्त कर लेता, यदि वह अवनत न हुआ होता।
(5) (क) कान्सटेबिल समयमान में रहते हैं तो जो नियत पदों के चयन वर्ग तक पहुँचता है। कान्सटेबिलों को चयन वर्ग से समयमान पर या समयमान में उच्चतर से निम्नतर प्रक्रम पर पदावनत किया जाता है, जब कोई कान्सटेबिल चयन वर्ग से समयमान पर अवनत किया जावे, उसका समानुदेशित प्रक्रम उससे निम्नतर न होगा, जिसके लिए सेवा की लम्बाई उसे समयमान में अधिकारी बनाती हो और अवनति की कोई समयावधि विनिर्दिष्ट नहीं की जावेगी। कान्सटेबिल चयन वर्ग में पुनः चयन किये जाने के लिये अर्ह होंगे यदि उसका आचरण चयन के लिये गुणयुक्त हो, समयमान में एक प्रक्रम से, निम्नतर प्रक्रम पर अवनति के मामले में अवनति की समयावधि विनिर्दिष्ट समयावधि की समाप्ति पर कान्सटेबिल समयमान का वह प्रक्रम पुनः प्राप्त कर लेगा, जिस पर वह पहुँच गया होता, यदि अवनत न हुआ होता।
(ख) इसके अतिरित कान्सटेबिलों को निम्न प्रकार से भी अवनत किया जा सकता है-
(1) "क" श्रेणी से "ख" श्रेणी में।
(2) पदोन्नति के लिए अर्ह कान्सटेबिलों की सूची में विनिर्दिष्ट किसी निम्नतर में, और
(3) (एक) और (दो) का संयोग।
(ग) पदोन्नति के लिये अर्ह कान्सटेबिलों की सूची में निम्नतर स्थिति में अवनत किया गया कोई कान्सटेबिल अध्याय तीन के उपबन्धों के अध्याधीन रहते हुये, जब उसकी दुबारा बारी आवे पदोन्नति के लिए विचार किये जाने को अर्ह होगा।
(6) जब कान्सटेबिल की पंक्ति से ऊपर का कोई अधिकारी कान्सटेबिल की पंक्ति पर अवनत किया जावे, उसकी अवनति का आदेश देने वाला प्राधिकारी कान्सटेबिल के उस समयमान को बतायेगा, जिस पर उसे समानुदेशित किया गया है और यह वर्णन भी करेगा कि उसे "क" या "ख" श्रेणी में दी गई है। प्राधिकारी को यह बताना चाहिये कि उसे पदोन्नति के लिए अर्ह सिपाहियों की सूची में कौन-सा स्थान आबंटित किया जावेगा।
(7) विनिर्दिष्ट समयावधि के लिए अवनति के परिणामस्वरूप होने वाली रिक्तियाँ केवल प्रभारी रूप से ही भरी जावेंगी। अन्य रिक्तियाँ स्थायी रूप से भरी जावेंगी।
टिप्पणी
(1) प्रत्यावर्तन और पदावनति में अन्तर - पदावनति को प्रत्यावर्तन से सुभिन्न रखना है। दोनों में थोड़ा मगर स्पष्ट अन्तर है। पदावनति में घटाकर या उतारकर पुनः उसके मूल स्थिति पर ला देना है पर प्रत्यावर्तन में उसकी पूर्व स्थिति पर वापस लाना है। पहले में दण्ड सम्मिलित है पर दूसरे में यह आवश्यक नहीं क्योंकि प्रत्यावर्तन इस पैरा में दण्ड में नहीं है और यहाँ पदावनति का विस्तार दिया है। जहाँ दण्ड रूप में ही प्रत्यावर्तन हुआ हो उसमें, पदावनति का भाव आयेगा।
(2) प्रत्यावर्तन दण्ड स्वरूप या अन्यथा - प्रत्यावर्तन दण्ड स्वरूप या अन्य कारणों से भी हो सकता है। जब पदच्युति, सेवा से हटाना या श्रेणी से पदावनति दण्ड रूप में किया जाता है तो आदेश को संविधान के अनुच्छेद 311 के प्रतिबन्धों के अनुसार करना है। जब सेवक को किसी पद या श्रेणी पर रहने का अधिकार होता है और आदेश के फलस्वरूप उसके वेतन आदि में क्षति, स्थायी श्रेणी में ज्येष्ठता की हानि, भविष्य के पदोन्नति की सम्भावना में रुकावट या टालना आती हो तो उसे दण्ड माना गया है। परीक्षण कालीन या स्थानापन्न तैनाती चाहे स्थायी या अस्थायी पद पर हों, उस पद के लिए कोई अधिकार नहीं देता, पर जब सेवक के दुराचरण, उपेक्षा या अयोग्यता के कारण दण्ड रूप उसके प्रत्यावर्तन का आदेश हो, तो संविधान के अनुच्छेद 311 का खिंचाव होता है। जब प्रत्यावर्तन का आदेश अपने साथ कोई कलंक या दण्ड की भावना नहीं रखता तो यह एक न्यायोचित आदेश है।
परीक्षण कालीन अधिकारी को उसके मूल पद पर प्रत्यावर्तित करने के लिए कारण बताओ नोटिस की आवश्यकता नहीं है। स्थानापन्न उपनिरीक्षक के प्रत्यावर्तन का आदेश पुलिस उप-महानिरीक्षक दे सकते हैं, और यह आदेश प्रारम्भिक जाँच कराने के बाद, मगर कोई कारण दिये बिना, हो सकता है। इस विषय पर प्रमुख निर्णय पी०एल० ढींगरा बनाम भारत सरकार और राज्य बनाम सुघर सिंह हैं।
जहाँ न्यायालय ने पदावनति के आदेश को अवैध घोषित कर दिया वहाँ वेतन के मार्ग पर घोषणा आवश्यक नहीं जो परिसीमा में है। सरकार को वाद के साम्या (Equity) पर विचार करके सहायता देना चाहिये जिसके लिये न्यायालय प्रचारित है

इस धारा पर आपका निजी नोट
यह नोट सिर्फ़ आप देख सकते हैं।