UP Police Regs 163अध्याय 13 · Arrest, Bail and Custody
धारा 163 · पैरा-155. दोषरहित और विचाराधीन बन्दियों को हथकड़ियाँ और बेड़ियाँ लगाने केअनुदेश
अक्षर आकार — स्तर 1, कुल 4 में से
गिरफ्तार किये गये किसी व्यक्ति को अनावश्यक कठिनाई या अपमान के अध्याधीन न किया जावे, गारद और मार्ग लक्षण के नियमों में अन्तर्विष्ट दोषसिद्ध और विचाराधीन बन्दियों को हथकडियाँ और बेड़ियाँ लगाने के अनुदेश जहाँ तक सम्भव हो सके, सभी गिरफ्तार बन्दियों को थाने के उनके रास्ते तक और बाहरी थानों से मुख्यालय तक ले जाने के लिये लागू होंगे।
मित्रों और विधिक सलाहकारों का परिदर्शन ऐसी पूर्वा विधानियों के अध्याधीन जो बन्दी को बचकर भाग निकलने या अन्यथा न्याय के आशयों को विफल करने से रोकने के लिए आवश्यक हो, अनुज्ञा दी जावेगी। यदि हथकडियाँ लगाई जाना हो तो ऐसी जोड़ी छाँटी जावे जो बन्दी की कलाई में फिट आ जावे और उसकी चाबी बन्दी के भारसाधक पुलिस अधिकारी की सीने की जेब से रहना चाहिए।
सड़क द्वारा यात्रा के लिये, यदि बन्दी या गिरफ्तार किया गया व्यक्ति किसी भाड़े के वाहन में यात्रा करने की इच्छा करे तो उसे ऐसा करने की अनुमति दी जानी चाहिए, बशर्ते कि वह अपना और मार्ग रक्षी का भाड़ा भुगताने को तैयार हो।
जब रेल से यात्रा कर रहे हो बन्दी या गिरफ्तार किया गया व्यक्ति साधारणतया तृतीय श्रेणी के डिब्बे में यात्रा करेंगे, किन्तु बन्दी या गिरफ्तार किया गया व्यक्ति पुलिस मार्ग रक्षक को सम्मिलित करते हुए उच्चतर श्रेणी का भाड़ा देने से तत्पर हो, तो उसे उसकी पसन्द की श्रेणी में यात्रा करने की अनुमति दी जानी चाहिए।

इस धारा पर आपका निजी नोट
यह नोट सिर्फ़ आप देख सकते हैं।