UP Police Regs 267अध्याय 20 · Registration and Monitoring of Bad Characters
धारा 267 · पैरा-258. जाँच पर्ची 'अ'
अक्षर आकार — स्तर 1, कुल 4 में से
किसी वर्ग के, "तारांकित" या "अतारांकित" हिस्ट्रीशीट वाले व्यक्ति के प्रथान की रिपोर्ट मिलने पर थाने के भारसाधक अधिकारी को पैरा 237 और 238 के अन्तर्गत बताये गये सिद्धान्तों के अनुसार यह निर्णय लेना चाहिये कि क्या जांच पर्ची-क भेजा जाना आवश्यक है, क्योंकि थानेदार सभी समयों पर थाने में उपस्थित नहीं रहता, उन दुश्चरित्रों के नाम कार्यालय के अभिलेख में रखे जावे, जिनके लिये जाँच पर्ची भेजा जाना हो। जब जांच पर्ची-क भेजना आवश्यक समझा जावे, यह तत्क्षण प्रारूप नं० 204 में बनाया जाना चाहिये और तीव्रतम साधनों से हाथ या डाक द्वारा मण्डल के भारसाधक अधिकारियों को, जिसमें बुरे चरित्र वाले व्यक्तियों का जाना बताया या विश्वास किया गया हो, अग्रेषित किया जावे। उस चौकीदार के द्वारा जो प्रस्थान की रिपोर्ट करता है, गन्तव्य स्थान के थाने को जांच पर्ची कभी नहीं भेजी जानी चाहिये।
इस धारा पर आपका निजी नोट
यह नोट सिर्फ़ आप देख सकते हैं।

