UP Police Regs 303अध्याय 22 · Records and Confidential Documents
धारा 303 · पैरा-294. जी० डी० लिखने के नियम
अक्षर आकार — स्तर 1, कुल 4 में से
जनरल डायरी (पुलिस प्रारूप क्रमांक 217) थाने के भारसाधक अधिकारी के पर्यवेक्षण में दो प्रतियों में रखी जावेगी, जो उसमें की गई प्रविष्टियों के लिये उत्तरदायी होगा और प्रतिदिन उस पर हस्ताक्षर करेगा। 'भारसाधक अधिकारी' के अन्तर्गत दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 2 (ण) के अधीन अस्थायी रूप से भार सँभालने वाला भारसाधक अधिकारी भी आता है। दूसरी प्रति थाने पर रखी जावेगी और मूल प्रति अधीक्षक, सबडिवीजन के भारसाधक सहायक अधीक्षक अथवा पुलिस उप अधीक्षक को भेजी जावेगी। डायरी पुलिस की कार्यवाहियों तथा उन घटनाओं का, जो पुलिस को रिपोर्ट की गई हों या जिनकी उसे जानकारी हुई हो, पूर्ण किन्तु संक्षिप्त अभिलेख होगी। अगले पैरा में उल्लिखित अपवादों को छोड़कर, प्रथम इत्तिला रिपोर्ट, केस डायरी अथवा पृथक् रिपोर्ट में अन्तर्विष्ट विवरणों को डायरी में अभिलिखित करने की आवश्यकता नहीं है।
इस धारा पर आपका निजी नोट
यह नोट सिर्फ़ आप देख सकते हैं।

