UP Police Regs 72अध्याय 6 · Armed Police
धारा 72 · पैरा-69. महत्वपूर्ण जुलूसों और धार्मिक उत्सवों के अवसरों पर मुख्यालयों में तैनात सशस्त्र पुलिस के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश
अक्षर आकार — स्तर 1, कुल 4 में से
(1) महत्वपूर्ण जुलूसों और धार्मिक उत्सवों के अवसर पर जब मुख्यालय पर सशस्त्र पुलिस की प्रतिनियुक्ति की जावे, पुलिस अधीक्षक पुलिस व्यवस्था के लिये उत्तरदायी होगा और कोई राजपत्रित अधिकारी या निरीक्षक जब सम्भव हो सके, नियोजित सशस्त्र पुलिस के कमान्ड में रहेगा जब तक कि तत्प्रतिकूल कोई अच्छे कारण न हों। ग्रामीण क्षेत्र में भी, राजपत्रित अधिकारी या निरीक्षक का ही प्रभार रहना चाहिये जब किसी कष्ट की आशंका करने के लिये कारण हों।
अधीक्षक का सदैव ही यह कर्त्तव्य है कि वह यह समाधान कर ले कि वे अधिकारी जो सशस्त्र पुलिस पर नियन्त्रण या उस पर कमान्ड करेंगे, पर्याप्त उत्तरदायी और सक्षम हैं।
(2) आग्नेय आयुधों से सुसज्जित पुलिस को साधारणतया जुलूसों और अन्य उत्सवों के अवसर पर, सिवाय किसी विक्षोम से निपटने के, रिजर्व बल का उपयोग नहीं किया जाना चाहिये। वह स्थिति जो ऐसी रिजर्व पुलिस को लेना चाहिये, विशेष परिस्थितियों और नीचे गये अनुदेशों से शासित होगी।
(3) सशस्त्र पुलिस के दलों की कभी जुलूसों का मार्गरक्षण नहीं करना चाहिये। उन्हें ऐसे बिन्दु पर रहना चाहिये जहाँ किसी विक्षोम का खतरा हो या उन्हें जुलूस के सामने या पिछले भाग में चलते-फिरते प्रवेशरोधी के रूप में रहना चाहिये जहाँ वे भीड़ के द्वारा किसी भ्रम में डाले जाने की न्यूनतम स्थिति में हों, और कमान्ड में रहने वाले अधिकारी या उनके अवर अधिकारियों के नियन्त्रण में रखे जा सकें। जहाँ तक सम्भव हो सके, समस्त टुकड़ी हिन्दू और मुस्लिम दोनों के सामान्य अनुपात से मिलकर बनाई जानी चाहिये और सिपाहियों में अवर अधिकारियों का अनुपात जहाँ तक सम्भव हो अधिक होना चाहिये। ऐसे अवसरों पर गोला-बारूद के रूप में केवल गोलियां ही बाँटी जानी चाहिये।
(4) ऐसे सभी अवसरों पर जब दोनों अर्थात् सशस्त्र और सिविल प्रतिनियुक्त की जावें, यह पुलिस अधीक्षक का कर्त्तव्य होगा कि वह उन कर्त्तव्यों का समानुदेशन करे जिन्हें अधिकारियों और सिपाहियों को पालन करना होगा। पुलिस को प्रत्येक टुकड़ी को ठीक-ठीक स्थिति और उनके द्वारा पालनीय कर्तव्यों को दर्शाते हुये स्पष्ट सामान्य और विशेष आदेश लिखे और संसूचित किया जाना चाहिये। ऐसे आदेश उन सभी अवसरों के लिए, अब पुलिस नियोजित की जावे और भारी मार्ग दर्शन के लिये अभिलेख में रखे जावें। जब किसी कारण से पुलिस पहली बार प्रतिनियुक्त किया जाना, आवश्यक पाया जावे, या साधारणतया नियोजित शक्ति को बढ़ाया जावे, यह आदेशात्मक है कि इन निर्देशों पर विशेष आदेश तैयार और जारी किया जावें।

इस धारा पर आपका निजी नोट
यह नोट सिर्फ़ आप देख सकते हैं।