UP Police Regs 486अध्याय 31 · Rewards
धारा 486 · पैरा-471. पुलिस अधिकारियों द्वारा निजी संस्थानों से पुरस्कार प्राप्त करने की प्रक्रिया
अक्षर आकार — स्तर 1, कुल 4 में से
पुलिस अधिकारियों को प्राइवेट व्यक्तियों या कम्पनियों से नीचे इनाम प्राप्त नहीं करना चाहिए। इन साधनों से प्राप्त इनाम तथा पुलिस अधिकारियों की सेवाओं के लिये भुगतान किया गया धन और वे सभी इनाम, समपहरण, शास्तियाँ या उन इनामों समपहरण और शास्तियाँ के वे भाग, जो विधि के अनुसार सूचना देने वाले को, जब सूचना किसी पुलिस अधिकारी द्वारा दी गई हो भुगतान योग्य हो शीर्ष "उन्नीस पुलिस मिस्लेनिअस अदर-मिस्लेनिअस रिसीप्ट्स" में जमा करने के लिये कोषालय में पुलिस अधीक्षक द्वारा भुगतान दिये जावें।
जब धन कोषालय में जमा कर दिया जावे, तो उसके समान राशि पुलिस बजट के शीर्ष "23 पुलिस नान प्लान बी डिस्ट्रिक्ट एक्जीक्यूटिव फोर्स (ए) डिस्ट्रिक्ट पुलिस रिवार्ड्स" से निकाली जाकर सम्बन्धित पुलिस अधिकारियों और सिपाहियों में वितरण की जा सकेगी। निक्षेप के समय बिना पूर्ति की गई शर्तों पर निक्षेपित किये गये इनामों के, उदाहरणार्थ जब कोई प्राइवेट व्यक्ति या कम्पनी चोर की गिरफ्तारी या चोरी गई वस्तु की पुनः प्राप्ति के लिये इनाम का प्रस्ताव करे, मामले में भी इसी प्रक्रिया का अनुसरण किया जावेगा। (1) उस शर्त की पूर्ति न होने, जब जनता के किसी सदस्य द्वारा कोई इनाम सशर्त रूप से निक्षेप किया गया हो या (2) जनता को प्रदाय की गई पुलिस के अतिरिक्त व्यय भार के मामले में वापसी के कारण प्रभार शीर्ष "उन्नीस-पुलिस-डिडक्ट-रिफन्ड्स" में नामे डाले जावेंगे। प्रभारी की ऐसी सभी मदों के जाम किये जाने के समर्थन में बिल के नगद भुगतान करने के पूर्व कोषालय अधिकारी द्वारा सत्यापन किया जावेगा। यदि प्रदेश में कोई शासक, राजकुमार या अन्य कोई विशिष्ट परिदर्शक, किसी अराजपत्रित पुलिस अधिकारी को धन के रूप में न होने वाला उपहार, कोई उपहार देने की इच्छा करे, संबंधित अधिकारी को उपहार में दी गई वस्तु ग्रहण कर लेना चाहिये, परन्तु तत्काल पश्चात् उसे अपने पुलिस अधीक्षक को सौंप देना चाहिये जो मामले को पुलिस महानिरीक्षक को निर्देशित करेगा। पुलिस महानिरीक्षक उस वस्तु को संबंधित अधिकारी द्वारा रखे जाने की मंजूरी देगा, जब तक कि पर्याप्त कारण से (यथा उसके अत्यधिक मूल्य) वह उसके पास रखे जाने को अस्वीकार करने के कारण न देखें। बाद वाली दशा में, मामले को सरकार को आवेश के लिये निर्देशित किया जावे।

इस धारा पर आपका निजी नोट
यह नोट सिर्फ़ आप देख सकते हैं।