AT Act 27अध्याय IV · Procedure
धारा 27 · न्यायाधिकरण के आदेशों का निष्पादन।
अक्षर आकार — स्तर 1, कुल 4 में से
इस अधिनियम और नियमों के अन्य प्रावधानों के अधीन रहते हुए, 1 [किसी आवेदन या अपील का अंतिम निपटारा करने वाला न्यायाधिकरण का आदेश अंतिम होगा और किसी भी न्यायालय (उच्च न्यायालय सहित) में इस पर प्रश्न नहीं उठाया जाएगा और ऐसा आदेश] उसी प्रकार निष्पादित किया जाएगा जिस प्रकार धारा 20 की उपधारा (2) के खंड (क ) में निर्दिष्ट प्रकृति का कोई अंतिम आदेश (चाहे ऐसा अंतिम आदेश वास्तव में दिया गया हो या नहीं) उस शिकायत के संबंध में निष्पादित किया जाता जिससे आवेदन संबंधित है।
इस धारा पर आपका निजी नोट
यह नोट सिर्फ़ आप देख सकते हैं।

