धारा 41B · धारा 41B. गिरफ्तारी की प्रक्रिया और गिरफ्तारी करने वाले अधिकारी के कर्तव्य
अक्षर आकार — स्तर 1, कुल 4 में से
41B. गिरफ्तारी की प्रक्रिया और गिरफ्तारी करने वाले अधिकारी के कर्तव्य
हर पुलिस अधिकारी, गिरफ्तारी करते समय—
(क) अपने नाम की सही, दृश्य और स्पष्ट पहचान धारण करेगा, जिससे सुगमता से पहचान हो सके;
(ख) गिरफ्तारी का ऐसा ज्ञापन तैयार करेगा, जो—
(i) कम से कम एक ऐसे साक्षी द्वारा अनुप्रमाणित किया जाएगा, जो गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के परिवार का सदस्य हो या उस इलाके का प्रतिष्ठित सदस्य हो, जहां गिरफ्तारी की गई है;
(ii) गिरफ्तार किए गए व्यक्ति द्वारा प्रतिहस्ताक्षरित किया जाएगा; और
(ग) गिरफ्तार किए गए व्यक्ति को, जब तक कि ज्ञापन उसके परिवार के किसी सदस्य द्वारा अनुप्रमाणित न किया गया हो, यह बताएगा कि उसे यह अधिकार है कि उसके द्वारा नामित कोई नातेदार या मित्र उसकी गिरफ्तारी के बारे में इत्तिला दिया जाए।

नए कानून में
CrPC 41BBNSS 36
36. Procedure of arrest and duties of officer making arrest.
दोनों पाठों की तुलना करें →इस धारा पर आपका निजी नोट
यह नोट सिर्फ़ आप देख सकते हैं।