WLP Act 58Cअध्याय VIA · Forfeiture of Property Derived from Illegal Hunting and Trade
धारा 58C · अवैध रूप से अर्जित संपत्ति के धारण का प्रतिषेध
अक्षर आकार — स्तर 1, कुल 4 में से
(1) इस अध्याय के प्रारंभ की तारीख से, ऐसे किसी व्यक्ति के लिए, जिसे यह अध्याय लागू होता है यह विधिपूर्ण नहीं होगा कि वह स्वयं या उसकी ओर से कोई अन्य व्यक्ति किसी अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को धारण करे ।
(2) जहां कोई व्यक्ति, उपधारा (1) के उपबंधों के उल्लंघन में ऐसी संपत्ति धारण करेगा, वहां ऐसी संपत्ति, इस अध्याय के उपबंधों के अनुसार संबद्ध राज्य सरकार को समपहृत होने के लिए दायी होगी :
परन्तु इस अध्याय के अधीन कोई संपत्ति समपहृत नहीं की जाएगी यदि ऐसी संपत्ति ऐसे व्यक्ति द्वारा जिसे यह अधिनियम लागू होता है, अवैध आखेट और वन्य जीव और उसके उत्पादों के व्यापार से संबंधित किसी अपराध से आरोपित होने की तारीख से छह वर्ष की अवधि के पूर्व अर्जित की जाती है ।

इस धारा पर आपका निजी नोट
यह नोट सिर्फ़ आप देख सकते हैं।