WLP Act 18Bअध्याय IV · Sanctuaries
धारा 18B · कलक्टर की नियुक्ति
अक्षर आकार — स्तर 1, कुल 4 में से
वन्य जीव (संरक्षण) संशोधन अधिनियम, 2002 के प्रवृत्त होने से नब्बे दिन के भीतर या धारा 18 के अधीन अधिसूचना जारी करने के तीस दिन के भीतर राज्य सरकार, अभयारण्य की सीमाओं के भीतर आने वाली ऐसी भूमि में या, उस पर, जो धारा 18 की उपधारा (1) के अधीन अधिसूचित की जा सकेगी, किसी व्यक्ति के अधिकारों के अस्तित्व, प्रकृति और विस्तार की जांच करने और उन्हें अवधारित करने के लिए अधिनियम के अधीन कलक्टर के रूप में कार्य करने के लिए एक अधिकारी की नियुक्ति करेगी ।]
इस धारा पर आपका निजी नोट
यह नोट सिर्फ़ आप देख सकते हैं।

