WLP Act 12अध्याय III · Hunting of Wild Animals
धारा 12 · विशेष प्रयोजनों के लिए अनुज्ञापत्र देना
अक्षर आकार — स्तर 1, कुल 4 में से
इस अधिनियम में अन्यत्र किसी बात के होते हुए भी, मुख्य वन्य जीव संरक्षक के लिए यह विधिपूर्ण होगा कि वह पूर्ण लिखित आदेश द्वारा, उसके लिए कारण कथित करते हुए, किसी व्यक्ति को ऐसी फीस का संदाय करने पर जो विहित की जाए, अनुज्ञापत्र दे, जो ऐसी अनुज्ञप्ति के धारक को, ऐसी शर्तों के अधीन रहते हुए जो उसमें विनिर्दिष्ट की जाएं ऐसे अनुज्ञापत्र में विनिर्दिष्ट किसी वन्य प्राणी का, निम्नलिखित प्रयोजनों में से किसी प्रयोजन के लिए आखेट करने के लिए हकदार बनाएगा, अर्थात् :-
(क) शिक्षा;
(ख) वैज्ञानिक अनुसंधान;
(खख) वैज्ञानिक प्रबंध ।
स्पष्टीकरण-खण्ड (खख) के प्रयोजनों के लिए वैज्ञानिक प्रबन्ध" पद से अभिप्रेत है-
(i) किसी वन्य पशु का किसी अन्य आनुकल्पिक समुचित प्राकृतिक वास के लिए स्थानान्तरण; या
(ii) किसी वन्यु पशु का वध किए बिना, या उसे विष दिए बिना या नष्ट किए बिना वन्य जीवसंख्या प्रबन्ध;
(ग) निम्नलिखित के लिए नमूनों का संग्रहण,-
(i) धारा 38झ के अधीन अनुज्ञा के अधीन रहते हुए, मान्यताप्राप्त चिड़ियाघर; या
(ii) संग्रहालय और तत्समान संस्थाएं :
[परन्तु ऐसा कोई अनुज्ञापत्र-
(क) अनुसूची 1 में विनिर्दिष्ट किस वन्य पशु की बाबत केन्द्रीय सरकार की पूर्व अनुज्ञा से; और
(ख) किसी अन्य वन्य पशु की बाबत राज्य सरकार की पूर्व अनुज्ञा से, ही दिया जाएगा, अन्यथा नहीं ।
(घ) प्राणरक्षक औषधियों के विनिर्माण के लिए सर्पविष निकालना, संग्रह करना या तैयार करना :]

इस धारा पर आपका निजी नोट
यह नोट सिर्फ़ आप देख सकते हैं।