WLP Act 33Bअध्याय IV · Sanctuaries
धारा 33B · सलाहकार समिति
अक्षर आकार — स्तर 1, कुल 4 में से
(1) राज्य सरकार, एक सलाहकार समिति का गठन करेगी जिसका अध्यक्ष मुख्य वन्य जीव संरक्षक अथवा उसके द्वारा नामनिर्दिष्ट व्यक्ति जो वनपाल से नीचे की पंक्ति का न हो, होगा तथा उसमें उस राज्य विधान-मंडल का सदस्य, जिसके निर्वाचन-क्षेत्र में वह अभयारण्य स्थित है, पंचायतीराज संस्थाओं के तीन प्रतिनिधि, गैर-सरकारी संगठनों के दो प्रतिनिधि, वन्य जीव संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय तीन व्यक्ति, गृह और पशुपालन मामलों से संबद्ध विभागों के एक-एक प्रतिनिधि, अवैतनिक वन्य जीव संरक्षक, यदि कोई हो, तथा अभयारण्य का भारसाधक अधिकारी सदस्य-सचिव के रूप में सम्मिलित होंगे ।
(2) समिति, अभयारण्य के भीतर और उसके आस-पास रहने वाले लोगों की भागीदारी सहित अभयारण्य के बेहतर संरक्षण और प्रबंध के लिए किए जाने वाले उपायों के संबंध में सलाह देगी ।
(3) यह समिति अपनी स्वंय की प्रक्रिया को, जिसके अंतर्गत गणपूर्ति भी है, विनियमित करेगी ।]

इस धारा पर आपका निजी नोट
यह नोट सिर्फ़ आप देख सकते हैं।