Copyright Act 34अध्याय VII · Copyright Societies
धारा 34 · प्रतिलिप्यधिकार सोसाइटी द्वारा स्वामी के अधिकारों का प्रशासन
अक्षर आकार — स्तर 1, कुल 4 में से
(1) ऐसी शर्तों के अधीन रहते हुए जो विहित की जाएं, -
(क) प्रतिलिप्यधिकार सोसाइटी, अनुज्ञप्ति जारी करके या अनुज्ञप्ति फीस संगृहीत करके या दोनों प्रकार से, किसी कृति में किसी अधिकार को प्रशासित करने के लिए अनन्य प्राधिकार, किसी रचयिता और अधिकार के अन्य स्वामियों से स्वीकार कर सकेगी; और
(ख) 4किसी रचयिता और अधिकार के अन्य स्वामियों को ऐसा प्राधिकार, किसी संविदा के अधीन प्रतिलिप्यधिकार सोसाइटी के अधिकारों पर प्रतिकूल प्रभाव डाले बिना, वापस लेने का अधिकार होगा ।
(2) कोई प्रतिलिप्यधिकार सोसाइटी इस बात के लिए सक्षम होगी कि वह किसी ऐसी विदेशी सोसाइटी या संगठन के साथ, जो इस अधिनियम के अधीन अधिकारों के समरूपी अधिकारों का प्रशासन कर रहा है, ऐसी विदेशी सोसाइटी या संगठन को भारत में उक्त प्रतिलिप्यधिकार सोसाइटी द्वारा प्रशासित अधिकारों का प्रशासन किसी विदेश में सौंपने के लिए अथवा ऐसी विदेशी सोसाइटी या संगठन द्वारा किसी विदेश में प्रशासित अधिकारों का भारत में प्रशासन करने के लिए करार करे:
परंतु कोई ऐसी सोसाइटी या संगठन, भारतीय और अन्य कृतियों में अधिकारों के बीच अनुज्ञप्ति के निर्बन्धनों या संगृहीत फीस के वितरण के बारे में किसी भेदभाव की अनुज्ञा नहीं देगा ।
(3) ऐसी शर्तों के अधीन रहते हुए जो विहित की जाएं, कोई प्रतिलिप्यधिकार सोसाइटी, -
(i) इस अधिनियम के अधीन किन्हीं अधिकारों की बाबत धारा 30 के अधीन अनुज्ञप्ति जारी कर सकेगी;
(ii) ऐसी अनुज्ञप्तियों के अनुसरण में फीस संगृहीत कर सकेगी;
(iii) अपने स्वयं के व्ययों के लिए कटौती करने के पश्चात् 4रचयिता और अधिकार के अन्य स्वामियों में ऐसी फीस का वितरण कर सकेगी;
(iv) धारा 35 के उपबंधों से संगत कोई अन्य कृत्य कर सकेगी ।

इस धारा पर आपका निजी नोट
यह नोट सिर्फ़ आप देख सकते हैं।