Copyright Act 14अध्याय III · Copyright
धारा 14 · प्रतिलिप्यधिकार का अर्थ
अक्षर आकार — स्तर 1, कुल 4 में से
इस अधिनियम के प्रयोजनों के लिए, प्रतिलिप्यधिकार" से अभिप्रेत है इस अधिनियम के उपबंधों के अधीन रहते हुए, किसी कृति या उसके किसी पर्याप्त भाग के संबंध में निम्नलिखित कार्यों में से किसी को करने या उसका किया जाना प्राधिकृत करने का अनन्य अधिकार, अर्थात्: -
(क) कृति साहित्यिक, नाट्य या संगीतात्मक कृति की दशा में, जो कम्प्यूटर प्रोग्राम नहीं है, -
(i) कृति को किसी पर्याप्त रूप में पुनरुत्पादित करना, जिसके अन्तर्गत इलैक्ट्रानिक माध्यम से किसी भी संचार माध्यम में उसका भंडारण है;
(ii) जनता को कृति की ऐसी प्रतियां उपलब्ध कराना, जो पहले से परिचालन में नहीं हैं;
(iii) कृति को सार्वजनिक रूप से प्रस्तुत करना या उसे सार्वजनिक रूप से संसूचित करना;
(iv) कृति के संबंध में कोई चलचित्र फिल्म बनाना या ध्वन्यंकन करना;
(v) कृति का कोई भाषान्तर तैयार करना;
(vi) कृति का कोई अनुकूलन करना;
(vii) कृति के भाषान्तरण या अनुकूलन के संबंध में ऐसे कार्यों में से कोई कार्य करना जो कृति के संबंध में उपखंड (i) से उपखंड (vi) में विनिर्दिष्ट है;
(ख) किसी कम्प्यूटर प्रोग्राम की दशा में, -
(i) खंड (क) में विनिर्दिष्ट कार्यों में से कोई कार्य करना;
(ii) कम्प्यूटर प्रोग्राम की किसी प्रति का विक्रय करना या उसे वाणिज्यिक भाटक पर देना अथवा विक्रय या वाणिज्यिक भाट पर देने की प्रस्थापना करना:
परंतु ऐसा वाणिज्यिक भाटक उस कंप्यूटर प्रोग्राम की बाबत लागू नहीं होगा जहां स्वयं प्रोग्राम भाटक का आवश्यक उद्देश्य नहीं हैं ।
(ग) किसी कलात्मक कृति की दशा में, -
(i) कृति को किसी सारवान् रूप से पुनरुत्पादित करना, जिसके अंतर्गत निम्नलिखित हैं, -
(अ) इलैक्ट्रानिक या अन्य साधनों द्वारा किसी माध्यम में उसका भंडारण; या
(आ) दो विमा वाली कृति का तीन विमाओं में चित्रण है; या
(इ) तीन विमा वाली कृति का दो विमाओं में चित्रण है;
(ii) कृति को सार्वजनिक रूप से संसूचित करना;
(iii) जनता को कृति की ऐसी प्रतियां उपलब्ध कराना, जो पहले से परिचालन में नहीं हैं;
(iv) कृति को किसी चलचित्र फिल्म में सम्मिलित करना;
(v) कृति का कोई अनुकूलन करना;
(vi) कृति के अनुकूलन के संबंध में ऐसे कार्यों में से कोई कार्य करना जो कृति के संबंध में उपखंड (i) से उपखंड (iv) में विनिर्दिष्ट है;
(घ) किसी चलचित्र फिल्म की दशा में, -
2(i) फिल्म की प्रति तैयार करना, जिसके अंतर्गत-
(अ) उसके भागरूप किसी बिंब का फोटोचित्र है; या
(आ) इलैक्ट्रानिक या अन्य साधनों द्वारा किसी माध्यम में उसका भंडारण है;
2(ii) फिल्म की किसी प्रति का विक्रय करना या उसके वाणिज्यिक भाटक पर देना अथवा विक्रय या ऐसे भाटक पर देने की प्रस्थापना करना;
(iii) फिल्म को सार्वजनिक रूप से संसूचित करना;
(ङ) किसी ध्वन्यंकन की दशा में, -
(i) उसको सीन्नविष्ट करने वाला कोई अन्य ध्वन्यंकन करना जिसके अंतर्गत इलैट्रानिक या अन्य साधनों द्वारा किसी माध्यम में उसका भंडारण भी हैं;
2(ii) ध्वन्यंकन की किसी प्रति का विक्रय करना या उसे वाणिज्यिक भाटक पर देना अथवा विक्रय या ऐसे भाट पर देने की प्रस्थापना करना;
(iii) ध्वन्यंकन को सार्वजनिक रूप से संसूचित करना ।
स्पष्टीकरण-इस धारा के प्रयोजनों के लिए, ऐसी प्रति के बारे में जिसका एक बार विक्रय किया गया है यह समझा जाएगा कि वह पहले से ही परिचालन में है ।

इस धारा पर आपका निजी नोट
यह नोट सिर्फ़ आप देख सकते हैं।