Factories Act 75अध्याय VII · Employment of Young Persons
धारा 75 · स्वास्थ्य परीक्षा की अपेक्षा करने की शक्ति
अक्षर आकार — स्तर 1, कुल 4 में से
जहां निरीक्षक की राय है-
(क) कि योग्यता प्रमाणपत्र के बिना कारखाने में काम करने वाला कोई व्यक्ति अल्पवय व्यक्ति है, या
(ख) कि योग्यता प्रमाणपत्र सहित कारखाने में काम करने वाला कोई अल्पवय व्यक्ति उसमें कथित हैसियत में काम करने के योग्य नहीं रहा है,
वहां वह कारखाने के प्रबन्धक पर यह अपेक्षा करने वाली सूचना की तामील कर सकेगा कि, यथास्थिति, ऐसे व्यक्ति या अल्पवय व्यक्ति की परीक्षा किसी प्रमाणकर्ता सर्जन से कराई जाए, और यदि निरीक्षक ऐसा निदिष्ट करे तो ऐसे व्यक्ति या अल्पवय व्यक्ति को किसी कारखाने में नियोजित या काम करने के लिए अनुज्ञात तब तक नहीं किया जाएगा जब तक उसकी इस प्रकार परीक्षा नहीं हो जाती और धारा 69 के अधीन उसे, यथास्थिति, योग्यता प्रमाणपत्र या नया योग्यता प्रमाणपत्र अनुदत्त नहीं कर दिया जाता, या उसकी परीक्षा करने वाले प्रमाणकर्ता सर्जन द्वारा उसका अल्पवय व्यक्ति न होना प्रमाणीकृत नहीं कर दिया जाता ।

इस धारा पर आपका निजी नोट
यह नोट सिर्फ़ आप देख सकते हैं।