पाठ लगभग अपरिवर्तित है
CrPC धारा 91 अब BNSS धारा 94 है
धारा 91. दस्तावेज या अन्य चीज पेश करने के लिए समन
पुराना कानून
CrPC §91
धारा 91. दस्तावेज या अन्य चीज पेश करने के लिए समन
91. दस्तावेज या अन्य चीज पेश करने के लिए समन
(1) जब कभी कोई न्यायालय या पुलिस थाने का भारसाधक कोई अधिकारी यह समझता है कि इस संहिता के अधीन किसी ऐसे अन्वेषण, जांच, विचारण या अन्य कार्यवाही के प्रयोजनों के लिए, जो ऐसे न्यायालय या अधिकारी द्वारा या उसके समक्ष है, किसी दस्तावेज या अन्य चीज का पेश किया जाना आवश्यक या वांछनीय है, तब ऐसा न्यायालय समन जारी कर सकेगा या ऐसा अधिकारी लिखित आदेश दे सकेगा, जो उस व्यक्ति को संबोधित होगा जिसके कब्जे या शक्ति में ऐसी दस्तावेज या चीज के होने का विश्वास है, और जिसमें उससे यह अपेक्षा की जाएगी कि वह समन या आदेश में कथित समय और स्थान पर हाजिर होकर उसे पेश करे, या उसे पेश करे।
(2) कोई व्यक्ति, जिससे इस धारा के अधीन केवल दस्तावेज या अन्य चीज पेश करने की अपेक्षा की गई है, यदि उसे स्वयं हाजिर होकर पेश करने के बजाय पेश करा देता है, तो यह समझा जाएगा कि उसने अध्यपेक्षा का अनुपालन कर दिया है।
(3) इस धारा की कोई बात—
(क) भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 (1872 का 1) की धारा 123 और धारा 124 पर, या बैंककार बही साक्ष्य अधिनियम, 1891 (1891 का 13) पर, प्रभाव डालने वाली, या
(ख) डाक या तार प्राधिकारी की अभिरक्षा में की किसी चिट्ठी, पोस्टकार्ड, तार या अन्य दस्तावेज या किसी पार्सल या चीज को लागू होने वाली,
न समझी जाएगी।
पूरा पढ़ें: CrPC §91(1) जब कभी कोई न्यायालय या पुलिस थाने का भारसाधक कोई अधिकारी यह समझता है कि इस संहिता के अधीन किसी ऐसे अन्वेषण, जांच, विचारण या अन्य कार्यवाही के प्रयोजनों के लिए, जो ऐसे न्यायालय या अधिकारी द्वारा या उसके समक्ष है, किसी दस्तावेज या अन्य चीज का पेश किया जाना आवश्यक या वांछनीय है, तब ऐसा न्यायालय समन जारी कर सकेगा या ऐसा अधिकारी लिखित आदेश दे सकेगा, जो उस व्यक्ति को संबोधित होगा जिसके कब्जे या शक्ति में ऐसी दस्तावेज या चीज के होने का विश्वास है, और जिसमें उससे यह अपेक्षा की जाएगी कि वह समन या आदेश में कथित समय और स्थान पर हाजिर होकर उसे पेश करे, या उसे पेश करे।
(2) कोई व्यक्ति, जिससे इस धारा के अधीन केवल दस्तावेज या अन्य चीज पेश करने की अपेक्षा की गई है, यदि उसे स्वयं हाजिर होकर पेश करने के बजाय पेश करा देता है, तो यह समझा जाएगा कि उसने अध्यपेक्षा का अनुपालन कर दिया है।
(3) इस धारा की कोई बात—
(क) भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 1872 (1872 का 1) की धारा 123 और धारा 124 पर, या बैंककार बही साक्ष्य अधिनियम, 1891 (1891 का 13) पर, प्रभाव डालने वाली, या
(ख) डाक या तार प्राधिकारी की अभिरक्षा में की किसी चिट्ठी, पोस्टकार्ड, तार या अन्य दस्तावेज या किसी पार्सल या चीज को लागू होने वाली,
न समझी जाएगी।
नया कानून
BNSS §94
दस्तावेज या अन्य वस्तु प्रस्तुत करने के लिए समन।
(1) जब भी कोई न्यायालय या किसी पुलिस स्टेशन का प्रभारी अधिकारी यह समझे कि किसी दस्तावेज़, इलेक्ट्रॉनिक संचार, जिसमें डिजिटल साक्ष्य होने की संभावना वाले संचार उपकरण शामिल हैं, या अन्य किसी वस्तु का प्रस्तुतीकरण इस संहिता के अंतर्गत किसी जांच, पूछताछ, मुकदमे या अन्य कार्यवाही के प्रयोजनों के लिए ऐसे न्यायालय या अधिकारी द्वारा या उसके समक्ष आवश्यक या वांछनीय है, तो ऐसा न्यायालय समन जारी कर सकता है या ऐसा अधिकारी लिखित आदेश द्वारा, चाहे भौतिक रूप में हो या इलेक्ट्रॉनिक रूप में, उस व्यक्ति को, जिसके कब्जे या अधिकार में ऐसा दस्तावेज़ या वस्तु होने का विश्वास है, समन या आदेश में उल्लिखित समय और स्थान पर उपस्थित होने और उसे प्रस्तुत करने या उसे प्रस्तुत करने के लिए कह सकता है।
(2) इस धारा के अंतर्गत किसी व्यक्ति को केवल कोई दस्तावेज़ या अन्य वस्तु प्रस्तुत करने के लिए कहा गया हो, तो उसे अनुरोध का अनुपालन किया हुआ माना जाएगा यदि वह स्वयं उपस्थित होकर उसे प्रस्तुत करने के बजाय ऐसे दस्तावेज़ या वस्तु को प्रस्तुत करवाता है।
(3) इस धारा में कोई बात ऐसी नहीं मानी जाएगी—
(क) भारतीय साक्षी अधिनियम, 2023 की धारा 129 और 130 या बैंकर्स बुक एविडेंस एक्ट, 1891 (13 ऑफ 1891) को प्रभावित करना; या
(ख) यह पत्र, पोस्टकार्ड, या अन्य दस्तावेज या डाक प्राधिकरण की हिरासत में मौजूद किसी पार्सल या वस्तु पर लागू होगा।
पूरा पढ़ें: BNSS §94(2) इस धारा के अंतर्गत किसी व्यक्ति को केवल कोई दस्तावेज़ या अन्य वस्तु प्रस्तुत करने के लिए कहा गया हो, तो उसे अनुरोध का अनुपालन किया हुआ माना जाएगा यदि वह स्वयं उपस्थित होकर उसे प्रस्तुत करने के बजाय ऐसे दस्तावेज़ या वस्तु को प्रस्तुत करवाता है।
(3) इस धारा में कोई बात ऐसी नहीं मानी जाएगी—
(क) भारतीय साक्षी अधिनियम, 2023 की धारा 129 और 130 या बैंकर्स बुक एविडेंस एक्ट, 1891 (13 ऑफ 1891) को प्रभावित करना; या
(ख) यह पत्र, पोस्टकार्ड, या अन्य दस्तावेज या डाक प्राधिकरण की हिरासत में मौजूद किसी पार्सल या वस्तु पर लागू होगा।
1 जुलाई 2024 से पहले दर्ज मामलों पर पुराना कानून लागू रहता है। यह जानकारी शैक्षिक है, कानूनी सलाह नहीं।

