Legal dictionary
Legal terms explained in plain Hindi and English — every term links to the sections where it actually appears.
801 terms
Browse in Devanagari
Browse A–Z
स
68 terms
- संकटपूर्ण वन्य जीव आवासStatutory definition
राष्ट्रीय उद्यानों और अभ्यारण्यों के ऐसे क्षेत्र अभिप्रेत हैं, जहां वैज्ञानिक और वस्तुनिष्ठ मानदंडों के आधार पर, मामलेवार, विनिर्दिष्ट रूप से और स्पष्ट रूप से यह स्थापित किया गया है कि ऐसे क्षेत्र वन्य जीव संरक्षण के प्रयोजनों के लिए अनतिक्रांत रखे जाने क
- सक्षम प्राधिकारीStatutory definition
अभिप्रेत है- (i) लोक सभा या किसी राज्य की विधान सभा की या किसी ऐसे संघ राज्यक्षेत्र की, जिसमें ऐसी सभा है, दशा में अध्यक्ष और राज्य सभा या किसी राज्य की विधान परिषद् की दशा में सभापति; (ii) उच्चतम न्यायालय की दशा में भारत का मुख्य न्यायमूर्ति; (iii) किसी
- सक्षम प्राधिकारीStatutory definition
धारा 58घ के अधीन प्राधिकृत कोई अधिकारी अभिप्रेत है
- संगीतात्मक कृतिStatutory definition
संगीत से संयोजित कोई कृति अभिप्रेत है और इसके अन्तर्गत ऐसी कृति का कोई आलेखनीय स्वरांकन है किन्तु इसके अन्तर्गत ऐसे कोई शब्द या ऐसा कोई कार्य नहीं आता है जो संगीत के साथ गाने, बोलने या प्रस्तुत करने के लिए आशयित है
- संघ राज्यक्षेत्र के संबंध में राज्य सरकारStatutory definition
उसका प्रशासक अभिप्रेत है ।
- संचारण मशीनरीStatutory definition
अभिप्रेत है कोई शैफ्ट, चक्र, ड्रम, घिरनी, घिरनी-तंत्र, युग्मन, क्लच, चालन-पट्टी या अन्य साधित्र या युक्ति जिससे मूलगति उत्पादक की गति किसी मशीनरी या साधित्र को संचारित होती है या उसके द्वारा प्राप्त की जाती है
- संचालन समितिStatutory definition
धारा 38प के अधीन गठित समिति अभिप्रेत है
- सदस्यStatutory definition
यथास्थिति, आयोग का या राज्य आयोग का सदस्य अभिप्रेत है
- सदस्यStatutory definition
यथास्थिति, आंतरिक समिति या स्थानीय समिति का कोई सदस्य अभिप्रेत है
- सदस्यStatutory definition
अपील बोर्ड का कोई न्यायिक सदस्य या कोई तकनीकी सदस्य अभिप्रेत है और इसके अंतर्गत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष हैं
- सदस्यStatutory definition
धारा 8 की उपधारा (1) के अधीन नियुक्त आयोग का कोई सदस्य अभिप्रेत है और इसके अंतर्गत अध्यक्ष भी है
- सदस्यStatutory definition
अपील अधिकरण का सदस्य अभिप्रेत है, और इसके अंतर्गत अध्यक्ष भी है
- संदाय प्रणालीStatutory definition
ऐसी प्रणाली अभिप्रेत है जो किसी संदायकर्ता और हिताधिकारी के बीच संदाय किए जाने को समर्थ बनाती है, जिसमें समाशोधन, संदाय या व्यवस्थापन सेवा अथवा वे सभी अंतर्वलित हैं । स्पष्टीकरण-इस खंड के प्रयोजनों के लिए संदाय प्रणाली" के अंतर्गत ऐसी प्रणालियां भी हैं, ज
- संदाय प्रणाली प्रचालकStatutory definition
ऐसा व्यक्ति अभिप्रेत है, जो किसी संदाय प्रणाली को प्रचालित करता है और ऐसे व्यक्ति के अंतर्गत उसका विदेशी मालिक भी है । स्पष्टीकरण-इस खंड के प्रयोजनों के लिए, विदेशी मालिक" से निम्नलिखित अभिप्रेत है, - (अ) ऐसे किसी व्यक्ति की दशा में, जो व्यष्टि है, भारत क
- संपत्तिStatutory definition
अभिप्रेत है प्रत्येक वर्णन की संपत्ति और आस्तियां, चाहे मूर्त हो या अमूर्त, स्थावर हो या जंगम, साकार हो या निराकार और वन्य जीव तथा उसके उत्पादों के अवैध आखेट और व्यापार से व्युत्पन्न ऐसी संपत्ति या आस्तियों में हित या उस पर हक के साक्षी विलेख और लिखतें
- संपत्तिStatutory definition
कोई संपत्ति या किसी भी वर्णन की आस्तियां अभिप्रेत हैं चाहे वे भौतिक या अभौतिक, जंगम या स्थावर, मूर्त या अमूर्त हैं, और इसके अंतर्गत ऐसी संपत्ति या आस्तियों के, चाहे वे कहीं भी अवस्थित हों, हक या उनमें के हित को साक्ष्यित करने वाले विलेख और लिखत भी हैं । [
- संपत्तिStatutory definition
निम्नलिखित अभिप्रेत है, - (i) स्थावर संपत्ति; (ii) जंगम संपत्ति; (iii) कोई ऋण अथवा धन का संदाय प्राप्त करने संबंधी कोई अधिकार, चाहे प्रतिभूत या अप्रतिभूत हो; (iv) प्राप्तव्य; (v) अमूर्त आस्तियां, जो व्यवहार-ज्ञान, पेटेंट, प्रतिलिप्यधिकार, डिजाइन, व्यापार
- सप्ताहStatutory definition
शनिवार की रात्रि को या ऐसी अन्य रात्रि को, जो कारखानों के मुख्य निरीक्षक द्वारा किसी विशिष्ट क्षेत्र के लिए लिखकर अनुमोदित की जाए, मध्यरात्रि से आरम्भ होने वाली सात दिन की कालावधि अभिप्रेत है
- संबंधीStatutory definition
अभिप्रेत है,- (1) व्यक्ति का पति या की पत्नी; (2) व्यक्ति का भाई या की बहन; (3) व्यक्ति के पति या की पत्नी का भाई या बहन; (4) व्यक्ति का कोई पारंपरिक पूर्वपुरुष या वंशागत वंशज; (5) व्यक्ति के पति या पत्नी का कोई पारंपरिक पूर्वपुरुष या पारंपरिक वंशज; (6) उ
- समझौताStatutory definition
सुलह कार्यवाही के अनुक्रम में किया गया कोई समझौता अभिप्रेत है और इसके अंतर्गत सुलह कार्यवाही के अनुक्रम से अन्यथा नियोजक और कर्मकार के बीच हुआ कोई ऐसा लिखित करार भी है जहां ऐसे करार पर उसके पक्षकारों ने ऐसी रीति से, जो विहित की जाए, हस्ताक्षर किए हों और उ
- समनुदेशकStatutory definition
ऐसा कोई व्यक्ति अभिप्रेत है, जो किसी प्राप्तव्य का स्वामी है
- समनुदेशनStatutory definition
किसी फेक्टर के पक्ष में किसी देनदार से शोध्य किसी प्राप्तव्य में किसी समनुदेशक के अविभाजित हित का करार द्वारा अंतरण अभिप्रेत है और जहां या तो समनुदेशक या देनदार भारत के बाहर अवस्थित या स्थापित है, वहां इसके अंतर्गत समनुदेशन भी है । स्पष्टीकरण-इस खंड के प्
- समनुदेशनStatutory definition
संबंधित पक्षकारों के कार्य द्वारा लिखित रूप में समनुदेशन अभिप्रेत है
- समनुदेशितीStatutory definition
ऐसा फेक्टर अभिप्रेत है जिसके पक्ष में प्राप्तव्य अंतरित किया जाता है
- समुचित सरकारStatutory definition
अभिप्रेत है- (i) निम्नलिखित स्थापनों के सम्बन्ध में, केन्द्रीय सरकार, अर्थात् :-
- समुचित सरकारStatutory definition
किसी ऐसे लोक प्राधिकरण के संबंध में जो- (i) केन्द्रीय सरकार या संघ राज्यक्षेत्र प्रशासन द्वारा स्थापित, गठित, उसके स्वामित्वाधीन, नियंत्रणाधीन या उसके द्वारा प्रत्यक्ष रूप से या अप्रत्यक्ष रूप से उपलब्ध कराई गई निधियों द्वारा सारभूत रूप से वित्तपोषित किया
- समुचित सरकारStatutory definition
- (i) केन्द्रीय सरकार द्वारा या उसके प्राधिकार के अधीन चलाए जाने वाले किसी औद्योगिक स्थापन या उपक्रम के संबंध में, या किसी ऐसे नियंत्रित उद्योग से सरोकार रखने वाले, जिसे इस निमित्त केन्द्रीय सरकार द्वारा विनिर्दिष्ट किया जाए या रेल स्थापन, जिसके अंतर्गत म
- समुचित सरकारStatutory definition
निम्नलिखित अभिप्रेत है.- (i) ऐसे कार्यस्थल के संबंध में, जो, (अ) केन्द्रीय सरकार या संघ राज्यक्षेत्र प्रशासन द्वारा स्थापित, उसके स्वामित्वाधीन, नियंत्रणाधीन या प्रत्यक्षतः या अप्रत्यक्षतः उपलब्ध कराई गई निधियों द्वारा पूर्णतः या भागतः वित्तपोषित है, केन्
- समुचित सरकारStatutory definition
- (i) संविधान की सातवीं अनुसूची की सूची 2 में प्रगणित, (ii) संविधान की सातवीं अनुसूची की सूची 3 के अधीन अधिनियमित किसी राज्य विधि से संबंधित, किसी विषय के संबंध में राज्य सरकार और किसी अन्य दशा में केन्द्रीय सरकार अभिप्रेत है
- समुचित सरकारStatutory definition
ऐसे स्थापन के संबंध में, जो खान हैं ऐसा स्थापन हैं जिसमें लोगों को घुड़सवारी, कलाबाजी और अन्य करतबों के प्रदर्शन के लिए नियोजित किया जाता हैं, केन्द्रीय सरकार और किसी अन्य स्थापन के संबंध में राज्य सरकार अभिप्रेत हैं
- सम्बन्धितStatutory definition
अभिप्रेत है, धर्मज द्वारा सम्बन्धित : परन्तु अधर्मज अपत्य अपनी माता से और परस्पर एक दूसरे से सम्बन्धित समझे जाएंगे और उनके धर्मज वंशज उनसे और परस्पर एक दूसरे से सम्बन्धित समझे जाएंगे और किसी भी ऐसे शब्द का जो सम्बन्ध को अभिव्यक्त करे या संबंधी को घोषित कर
- संयुक्त रचयिताओं की कृतिStatutory definition
दो या अधिक रचयिताओं के सहयोग से उत्पादित ऐसी कृति अभिप्रेत है जिसमें एक रचयिता का योगदान अन्य रचयिता या रचयिताओं के योगदान से सुभिन्न नहीं है
- सरकारी कृतिStatutory definition
ऐसी कृति अभिप्रेत है जो निम्नलिखित द्वारा या उनके निदेश या नियंत्रण के अधीन बनाई या प्रकाशित की जाती है- (i) सरकार या सरकार का कोई विभाग; (ii) भारत में कोई विधान-मंडल; (iii) भारत में कोई न्यायालय, अधिकरण या अन्य न्यायिक प्राधिकारी
- संविदाकारी पक्षकारStatutory definition
मैड्रिड प्रोटोकॉल का संविदाकारी राज्य या संविदाकारी संगठन पक्षकार अभिप्रेत है
- संविदाकारी राज्यStatutory definition
ऐसा कोई देश या भारत से बाहर कोई स्थान अभिप्रेत है जिसकी बाबत केन्द्रीय सरकार द्वारा, उस देश की सरकार के साथ संधि के माध्यम से या अन्यथा ठहराव किए गए हैं
- संविदाकारी राज्यStatutory definition
मैड्रिड प्रोटोकॉल का पक्षकार देश अभिप्रेत है
- संविदाकारी राज्य या संविदाकारी संगठन के संबंध में आवेदनStatutory definition
ऐसे व्यक्ति द्वारा किया गया आवेदन अभिप्रेत है जो, यथास्थिति, उस संविदाकारी राज्य या ऐसे राज्य का, जो उस संविदाकारी संगठन का सदस्य है, नागरिक है या उसमें अधिवासी है अथवा उसमें उसका वास्तविक और क्रियाशील औद्योगिक या वाणिज्ियक स्थापन है । स्पष्टीकरण-इस खंड क
- संविदाकारी संगठनStatutory definition
ऐसा संविदाकारी पक्षकार अभिप्रेत है, जो अंतर-सरकारी संगठन है
- सशस्त्र बलStatutory definition
नौसेना, सेना और वायु सेना अभिप्रेत है और इसके अन्तर्गत संघ का कोई अन्य सशस्त्र बल है
- सहमति प्रबंधकStatutory definition
तात्पर्य बोर्ड के साथ पंजीकृत व्यक्ति से है, जो डेटा प्रिंसिपल को एक सुलभ, पारदर्शी और अंतरसंचालनीय मंच के माध्यम से अपनी सहमति देने, प्रबंधित करने, समीक्षा करने और वापस लेने में सक्षम बनाने के लिए एकल संपर्क बिंदु के रूप में कार्य करता है; (h) "डेटा" से
- सहयुक्त व्यापार चिह्नStatutory definition
ऐसे व्यापार चिह्न अभिप्रेत हैं जो इस अधिनियम के अधीन सहयुक्त व्यापार चिह्न के रूप में रजिस्ट्रीकृत समझे जाते हैं, या जिनका इस रूप में रजिस्ट्रीकरण अपेक्षित है
- सहायक निदेशकStatutory definition
धारा 49 की उपधारा (1) के अधीन नियुक्त सहायक निदेशक अभिप्रेत है
- संहिताStatutory definition
दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 (1974 का 2) अभिप्रेत है
- साइबर अपील अधिकरणStatutory definition
धारा 48 की उपधारा (1) के अधीन स्थापीत साइबर । । । अपील अधिकरण अभिप्रेत है;2 [(ढक) साइबर कैफे" से ऐसी कोई सुविधा अभिप्रेत है, जहां से किसी व्यक्ति द्वारा, जनता को कारबार के साधारण अनुक्रम में इंटरनैट तक पहुंच प्रस्थापित की जाती है
- साइबर सुरक्षाStatutory definition
सूचना, उपस्कर, युक्तियों, कंप्यूटर, कंप्यूटर संसाधन, संचार युक्ति और उनमें भंडारित सूचना को अप्राधिकृत पहुंच, उपयोग, प्रकटन, विच्छिन्न, उपांतरण या नाश से संरक्षित करना अभिप्रेत है
- सामान्य विनियमोंStatutory definition
मैड्रिड प्रोटोकॉल के कार्यान्वयन से संबंधित विनियम अभिप्रेत हैं
- सामुदायिक वन संसाधनStatutory definition
ग्राम की परंपरागत या रूढ़िगत सीमाओं के भीतर रूढ़िगत सामान्य वन भूमि या चरागाही समुदायों की दशा में भू-परिदृश्य का मौसमी उपयोग अभिप्रेत है, जिसके अंतर्गत आरक्षित वन, संरक्षित वन और संरक्षित ऐसे क्षेत्रों की भूमि है जैसे अभ्यारण्य और राष्ट्रीय उद्यान जिन पर स
- सामूहिक चिह्नStatutory definition
ऐसा व्यापार चिह्न अभिप्रेत है जो व्यक्तियों के संगम के सदस्यों के (जो भारतीय भागीदारी अधिनियम, 1932 (1932 का 9) के अर्थान्तर्गत भागीदारी नहीं है), जो चिह्न का स्वत्वधारी है, माल या सेवाओं को अन्यों के माल या सेवाओं से सुभिन्न करता है
- सार्वजनिक रूप से संसूचित करनाStatutory definition
किसी कृति या प्रस्तुतीकरण की स्थूल प्रतियां उपलब्ध कराने से भिन्न रूप में संप्रदर्शन या विस्तारण करने के लिए किसी माध्यम से अथवा प्रत्यक्ष रूप से जनसाधारण द्वारा चाहे एक साथ या व्यक्तिगत रूप से चुने गए स्थानों और समयों पर, देखे जाने या सुने जाने या अन्यथा
- सुरक्षा प्रक्रियाStatutory definition
धारा 16 के अधीन केन्द्रीय सरकार द्वारा विहित सुरक्षा प्रक्रिया अभिप्रेत है
- सुरक्षित प्रणालीStatutory definition
ऐसे कंप्यूटर हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर और प्रक्रियाएं अभिप्रेत हैं, जो-(क) अप्राधिकृत प्रवेश और दुरुपयोग से युक्तियुक्त रूप से सुरक्षित है;(ख) विश्वसनीयता और सही संचालन का युक्तियुक्त स्तर उपबंधित करती है;(ग) आशयित कृत्य करने के लिए युक्तियुक्त रूप से उपयुक्त
- सुलह अधिकारीStatutory definition
धारा 43 के अधीन नियुक्त कोई सुलह अधिकारी अभिप्रेत है
- सुलह कार्यवाहीStatutory definition
इस संहिता के अधीन किसी सुलह अधिकारी द्वारा की गई कोई कार्यवाही अभिप्रेत है
- सुसंगत उत्पाद बाजारStatutory definition
ऐसा बाजार अभिप्रेत है जो ऐसे सभी उत्पादों या सेवाओं से मिलकर बना है जो उत्पादों और सेवाओं की विशिष्टताओं, उनकी कीमत और आशयित उपयोग के कारण उपभोक्ता द्वारा अन्तर्निमेय या प्रतिस्थापनीय मानी जाती हैं
- सुसंगत बाजारStatutory definition
ऐसा बाजार अभिप्रेत है जिसका अवधारण आयोग द्वारा सुसंगत उत्पाद बाजार या सुसंगत भौगोलिक बाजार के प्रतिनिर्देश से या दोनों बाजारों के प्रतिनिर्देश से किया जाए
- सुसंगत भौगोलिक बाजारStatutory definition
ऐसा बाजार अभिप्रेत है जिसमें ऐसा क्षेत्र समाविष्ट है जिसमें माल के प्रदाय या सेवाओं की व्यवस्था या माल या सेवाओं की मांग के लिए प्रतिस्पर्धा की स्थितियां सुस्पष्ट रूप से समान हैं और उन्हें पड़ोसी क्षेत्रों में व्याप्त स्थितियों से सुभिन्न किया जा सकता है
- सूचनाStatutory definition
किसी इलैक्ट्रानिक रूप में धारित अभिलेख, दस्तावेज, ज्ञापन, ई-मेल, मत, सलाह, प्रेस विज्ञप्ति, परिपत्र, आदेश, लागबुक, संविदा, रिपोर्ट, कागजपत्र, नमूने, माडल, आंकड़ों संबंधी सामग्री और किसी प्राइवेट निकाय से संबंधित ऐसी सूचना सहित, जिस तक तत्समय प्रवृत्त किसी
- सूचना का अधिकारStatutory definition
इस अधिनियम के अधीन पहुंच योग्य सूचना का, जो किसी लोक प्राधिकारी द्वारा या उसके नियंत्रणाधीन धारित है, अधिकार अभिप्रेत है और जिसमें निम्नलिखित का अधिकार सम्मिलित है- (i) कृति, दस्तावेजों, अभिलेखों का निरीक्षण; (ii) दस्तावेजों या अभिलेखों के टिप्पण, उद्धरण
- सूचना के संदर्भ में, इलैक्ट्रानिक रूपStatutory definition
किसी मीडिया, चुम्बकीय, प्रकाशीय, कंप्यूटर स्मृति, माइक्रोफिल्म, कंप्यूटर उत्पादित सूक्ष्मिका या समरूप युक्ति में उत्पादित, प्रेषित, प्राप्त या भंडारित कोई सूचना अभिप्रेत है
- सेवाStatutory definition
ऐसी किसी भी प्रकार की सेवा अभिप्रेत है जो संभावी उपयोक्ताओं को उपलब्ध कराई जाती है और इसके अन्तर्गत बैंककारी, संचार, शिक्षा, वित्तपोषण, बीमा, चिटफंड, स्थावर संपदा, परिवहन, भंडारण, सामग्री अभिक्रिया, प्रसंस्करण, विद्युत या अन्य ऊर्जा का प्रदाय, बोर्डिंग, आ
- सेवाStatutory definition
किसी वर्णन की ऐसी सेवा अभिप्रेत है जो संभावित उपयोक्ताओं को उपलब्ध कराई जाती है और इसके अंतर्गत कोई औद्योगिक या वाणिज्यिक विषय, जैसे बैंककारी, संचार, शिक्षा, वित्तपोषण, बीमा, चिट फंड, स्थावर संपदा, परिवहन, भंडारण, सामग्री, उपचार प्रसंस्करण, विद्युत या अन्
- सेवा का सम्पूरित वर्षStatutory definition
एक वर्ष की निरन्तर सेवा अभिप्रेत है ; [(ग) निरन्तर सेवा" से धारा 2क में परिभाषित निरन्तर सेवा अभिप्रेत हैट
- स्कीमStatutory definition
केन्द्रीय सरकार द्वारा अन्य हिताधिकारियों के संबंध में चिकित्सा सुविधा के लिए धारा 73ख के अधीन समय-समय पर विरचित की गई कोई स्कीम अभिप्रेत है
- स्त्रीStatutory definition
किसी स्थापन में मजदूरी पर नियोजित स्त्री अभिप्रेत हैं चाहे वह सीधे नियोजित हो या किसी अभिकरण के माध्यम से ।
- स्थानीय प्राधिकारीStatutory definition
नगरपालिका समिति, जिला बोर्ड या अन्य ऐसा प्राधिकारी अभिप्रेत है, जिसमें किसी विनिर्दिष्ट स्थानीय क्षेत्र में किन्हीं मामलों का नियंत्रण और प्रशासन विधि द्वारा तत्समय निहित है
- स्थानीय समितिStatutory definition
धारा 6 के अधीन गठित स्थानीय परिवाद समिति अभिप्रेत है
- स्थायी आदेशStatutory definition
पहली अनुसूची में दिए गए विषयों से संबंधित आदेश अभिप्रेत हैं
- स्वचालितStatutory definition
तात्पर्य किसी भी डिजिटल प्रक्रिया से है जो दिए गए निर्देशों के अनुसार या अन्यथा डेटा प्रसंस्करण के उद्देश्य से स्वचालित रूप से संचालित होने में सक्षम है
