पाठ लगभग अपरिवर्तित है
IPC धारा 229A अब BNS धारा 269 है
धारा 229A - जमानत या बंधपत्र पर छोड़े गए व्यक्ति द्वारा न्यायालय में हाजिर होने में असफलता
पुराना कानून
IPC §229A
धारा 229A - जमानत या बंधपत्र पर छोड़े गए व्यक्ति द्वारा न्यायालय में हाजिर होने में असफलता
जमानत या बंधपत्र पर छोड़े गए व्यक्ति द्वारा न्यायालय में हाजिर होने में असफलता
जो कोई, किसी अपराध से आरोपित किए जाने पर और जमानत पर या प्रतिभुओं के बिना बंधपत्र पर छोड़ दिए जाने पर, जमानत या बंधपत्र के निबंधनों के अनुसार न्यायालय में हाजिर होने में पर्याप्त कारण के बिना (जिसे साबित करने का भार उस पर होगा) असफल रहेगा, वह दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि एक वर्ष तक की हो सकेगी, या जुर्माने से, या दोनों से, दंडित किया जाएगा ।
स्पष्टीकरण—इस धारा के अधीन दंड—
(क) उस दंड के अतिरिक्त है जिसके लिए अपराधी उस अपराध के लिए, जिससे वह आरोपित किया गया है, दोषसिद्धि पर दायी होगा ; और
(ख) न्यायालय की बंधपत्र के समपहरण का आदेश करने की शक्ति पर प्रतिकूल प्रभाव डाले बिना है ।
पूरा पढ़ें: IPC §229Aजो कोई, किसी अपराध से आरोपित किए जाने पर और जमानत पर या प्रतिभुओं के बिना बंधपत्र पर छोड़ दिए जाने पर, जमानत या बंधपत्र के निबंधनों के अनुसार न्यायालय में हाजिर होने में पर्याप्त कारण के बिना (जिसे साबित करने का भार उस पर होगा) असफल रहेगा, वह दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि एक वर्ष तक की हो सकेगी, या जुर्माने से, या दोनों से, दंडित किया जाएगा ।
स्पष्टीकरण—इस धारा के अधीन दंड—
(क) उस दंड के अतिरिक्त है जिसके लिए अपराधी उस अपराध के लिए, जिससे वह आरोपित किया गया है, दोषसिद्धि पर दायी होगा ; और
(ख) न्यायालय की बंधपत्र के समपहरण का आदेश करने की शक्ति पर प्रतिकूल प्रभाव डाले बिना है ।
नया कानून
BNS §269
धारा 269. जमानतपत्र या बंधपत्र पर छोड़े गए व्यक्ति द्वारा न्यायालय में हाजिर होने में असफलता ।
269. जो कोई, किसी अपराध से आरोपित किए जाने पर और जमानतपत्र पर या अपने बंधपत्र पर छोड़ दिए जाने पर, जमानत या बंधपत्र के निबंधनों के अनुसार न्यायालय में पर्याप्त कारणों के बिना (जो साबित करने का भार उस पर होगा) हाजिर होने में असफल रहता है वह दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि एक वर्ष तक की हो सकेगी या जुर्माने से, या दोनों से, दंडित किया जाएगा ।
स्पष्टीकरण--इस धारा के अधीन दंड--
(क) उस दंड के अतिरिक्त है, जिसके लिए अपराधी उस अपराध के लिए, जिसके लिए उसे आरोपित किया गया है, दोषसिद्ध पर दायी होगा ; और
(ख) न्यायालय की बंधपत्र के समपहरण का आदेश करने की शक्ति पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाला नहीं है ।
पूरा पढ़ें: BNS §269स्पष्टीकरण--इस धारा के अधीन दंड--
(क) उस दंड के अतिरिक्त है, जिसके लिए अपराधी उस अपराध के लिए, जिसके लिए उसे आरोपित किया गया है, दोषसिद्ध पर दायी होगा ; और
(ख) न्यायालय की बंधपत्र के समपहरण का आदेश करने की शक्ति पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाला नहीं है ।
1 जुलाई 2024 से पहले दर्ज मामलों पर पुराना कानून लागू रहता है। यह जानकारी शैक्षिक है, कानूनी सलाह नहीं।

