पाठ बदला गया है
BNS धारा 296 अब IPC धारा 294 है
धारा 296. अश्लील कार्य और गाने ।
पुराना कानून
BNS §296
धारा 296. अश्लील कार्य और गाने ।
296. जो कोई-
(क) किसी लोक स्थान में कोई अश्लील कार्य करेगा ; या
(ख) किसी लोक स्थान में या उसके समीप कोई अश्लील गाने, पवांड़े या शब्द गाएगा, सुनाएगा या उच्चारित करेगा, जिससे दूसरों को क्षोभ होता हो, वह दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि तीन मास तक की हो सकेगी, या जुर्माने से जो एक हजार रुपए तक का हो सकेगा, या दोनों से, दण्डित किया जाएगा ।
पूरा पढ़ें: BNS §296(क) किसी लोक स्थान में कोई अश्लील कार्य करेगा ; या
(ख) किसी लोक स्थान में या उसके समीप कोई अश्लील गाने, पवांड़े या शब्द गाएगा, सुनाएगा या उच्चारित करेगा, जिससे दूसरों को क्षोभ होता हो, वह दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि तीन मास तक की हो सकेगी, या जुर्माने से जो एक हजार रुपए तक का हो सकेगा, या दोनों से, दण्डित किया जाएगा ।
नया कानून
IPC §294
धारा 294 - अश्लील कार्य और गाने
अश्लील कार्य और गाने
जो कोई--
(क) किसी लोक स्थान में कोई अश्लील कार्य करेगा, अथवा
(ख) किसी लोक स्थान में या उसके समीप कोई अश्लील गाने, पवांड़े या शब्द गाएगा, सुनाएगा या उच्चारित करेगा,
जिससे दूसरों को क्षोभ होता हो,
वह दोनों में से किसी भांति के कारावास से, जिसकी अवधि तीन मास तक की हो सकेगी, या जुर्माने से, या दोनों से, दण्डित किया जाएगा ।
पूरा पढ़ें: IPC §294जो कोई--

1 जुलाई 2024 से पहले दर्ज मामलों पर पुराना कानून लागू रहता है। यह जानकारी शैक्षिक है, कानूनी सलाह नहीं।